फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: केरल में कांग्रेस के पोस्टर पर फिर दिखे सावरकर, पहले भी फोटो हो चुकी है वायरल

Sat, 28 Jan 2023 09:06 PM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कसारगोड (केरल)।

सार

केरल में पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को सावरकर जैसे लोगों का प्रचार करने की कतई जरूरत नहीं है। पोस्टर तैयार करने वाले डिजाइनर से गलती  हुई
विज्ञापन
वीर सावरकर (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के कसारगोड जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पीके फैजल ने फेसबुक पर गणतंत्र दिवस की शुभकमानाएं देते हुए एक पोस्टर साझा किया जिसमें स्वतंत्रता सेनानियों के साथ हिंदू विचारक वीडी सावरकर की भी तस्वीर है। इस पोस्टर को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फैजल का ही विरोध शुरू कर दिया।  

विज्ञापन


विरोध बढ़ने के बाद फैजल ने फेसबुक पोस्ट को हटा दिया। फैजल ने शुक्रवार को कहा, मेरा फेसबुक अकाउंट मेरा स्टाफ चलाता है। हमने गलती को सुधार लिया है। कांग्रेस पार्टी को सावरकर जैसे लोगों का प्रचार करने की कतई जरूरत नहीं है। पोस्टर तैयार करने वाले डिजाइनर से गलती  हुई है, और यह पोस्ट वायरल हो गई। 

 यूडीएफ ने केरल में वित्तीय संकट पर जारी किया श्वेत पत्र  
केरल में बजट सत्र से पहले विपक्षी कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने शनिवार को राज्य में वित्तीय संकट पर एक श्वेत पत्र जारी किया। साथ ही वामपंथी सरकार पर राजकोषीय संकेतकों को लेकर हमला बोला।
विज्ञापन

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने अन्य मोर्चा नेताओं के साथ कर संग्रह में कथित कुप्रबंधन को लेकर श्वेत पत्र जारी किया। इस दौरान कैंटोनमेंट हाउस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए सतीशन ने कहा, "यह श्वेत पत्र राज्य के सामने गंभीर वित्तीय संकट की ओर इशारा करता है। हमारे श्वेत पत्र में राजकोषीय संकेतक बताते हैं कि केरल खतरे की स्थिति में है। हमारा कुल कर्ज चार लाख करोड़ रुपये से अधिक है।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कर संग्रह से होने वाली आय में कमी आई है। श्वेत पत्र यूडीएफ समिति द्वारा तैयार किया गया था।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें