फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Veer guardian 2023: पहली बार देश के बाहर गरजेगी भारत की नारी शक्ति, युद्धाभ्यास में भाग लेंगी महिला पायलट

Sat, 07 Jan 2023 02:30 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वायुसेना की पहली तीन महिला पायलटों में से एक स्क्वाड्रन लीडर अवनी चतुर्वेदी युद्धाभ्यास में प्रतिभाग करने के लिए जल्द ही जापान रवाना होंगी। अवनी SU-30MKI की फाइटर पायलट हैं।
विज्ञापन
महिला फाइटर पायलट - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वायु सेना की महिला फाइटर पायलट पहली बार देश के बाहर होने वाले युद्धाभ्यास में भाग लेंगी। वह जापान में होने वाले युद्धाभ्यास में भारतीय दल का हिस्सा होंगी। 

विज्ञापन

इससे पहले फ्रांसीसी वायु सेना के अलावा भारत आने वाली विदेशी सेनाओं के दलों के साथ इन महिला पायलटों ने युद्धाभ्यास में भाग लिया है। हालांकि, यह पहली बार है कि जब वे किसी विदेशी जमीन पर अपना रण-कौशल दिखाएंगी। 

जानकारी के मुताबिक, वायुसेना की पहली तीन महिला पायलटों में से एक स्क्वाड्रन लीडर अवनी चतुर्वेदी युद्धाभ्यास में प्रतिभाग करने के लिए जल्द ही जापान रवाना होंगी। अवनी SU-30MKI की फाइटर पायलट हैं। अवनी की बैचमेट स्क्वाड्रन लीडर भावना कंड ने SU-30MKI को भारतीय हथियारों से लैस सबसे घातक और बेहरतीन प्लेटफार्म करार दिया। 
विज्ञापन





16 जनवरी से शुरू होगा युद्धाभ्यास
वायु सेना की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 'वीर गार्जियन 2023' 10 दिवसीय युद्धाभ्यास 16 जनवरी से 26 जनवरी तक ओमिटामा में हयाकुरी एयर बेस और इसके आसपास के हवाई क्षेत्र व सयामा में इरुमा एयर बेस पर आयोजित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें