फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Basant Panchami 2021: वसंत पंचमी पर कर्मवीरों का आभार, कोरोना काल में भी पूरी निष्ठा से निभाया कर्तव्य

Tue, 16 Feb 2021 03:27 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बसंत पंचमी 2021 - फोटो : अमर उजाला
आज वसंत पंचमी है। इस दिन ज्ञान और मेधा की आराध्य देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। समाचार पत्र भी ज्ञान के प्रतीक हैं, जो आप सभी सम्मानित पाठकों तक ज्ञान व सूचनाएं पहुंचाते हैं। समाचार पत्रों को आप तक लाते हैं, हमारे हमराही यानी वितरक व अभिकर्ता बंधु।




देश अब कोरोना महामारी से उबर रहा है, टीकाकरण की शुरुआत हो गई है। लेकिन, इस कोरोना काल में भी जिन्होंने पूरी निष्ठा से कर्तव्य निभाया, उनमें वितरक व अभिकर्ता बंधु भी शामिल हैं। हर विपरीत परिस्थिति में इन्होंने पूरे मनोयोग से समर्पण आपके प्रिय समाचार पत्र को आप तक पहुंचाया। इनकी लगन, निष्ठा और कर्तव्यवोध का हम तहेदिल से सम्मान करते हैं और ज्ञान के पर्व बसंत पंचमी पर इनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं।

कोरोना काल में, हमराहियों के कर्म के प्रति समर्पण और हमारी कृतज्ञता जाहिर करने के लिए अमर उजाला ने एक वीडियो भी बनाया है, जिसे आप यहां देख सकते हैं। आग्रह है कि आप भी वितरक व अभिकर्ता बंधुओं यानी हमराहियों के परिश्रम, समर्पण के प्रति धन्यवाद अवश्य ज्ञापित कीजिए।  
विज्ञापन

(अमर उजाला परिवार)
 
Next
AU ऐप में पढ़ें