फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालघर में क्लोरीन गैस रिसाव: वसई इलाके में हुआ हादसा, एक की मौत, 18 लोग अस्पताल में भर्ती

Tue, 25 Nov 2025 11:05 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर।

सार

महाराष्ट्र के पालघर में क्लोरीन गैस रिसाव की खबर है। वसई इलाके में हुए इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि 18 लोगों को तबीयत बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पीड़ितों में एक बच्चा, दो किशोरियां, पांच महिलाएं और पांच फायर ब्रिगेड कर्मी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
पालघर में गैस रिसाव से बड़ा हादसा (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में मंगलवार दोपहर क्लोरीन गैस के रिसाव से एक 59 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 18 लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए। अधिकारियों के अनुसार, घायलों में एक बच्चा, दो किशोरियां, पांच महिलाएं और पांच फायर ब्रिगेड कर्मी भी शामिल हैं।

विज्ञापन


पुराने सिलिंडर से निकलने वाली जहरीली गैस तेजी से फैली
घटना दोपहर करीब 3.30 बजे दिवानमान शवदाह गृह के पास स्थित पानी की टंकी के पास हुई, जहां पुराने क्लोरीन सिलेंडर के वाल्व से अचानक रिसाव शुरू हो गया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सीईओ और रेजिडेंट डिप्टी कलेक्टर सुभाष बागडे ने बताया कि 10-15 साल पुराने सिलिंडर से निकलने वाली जहरीली गैस आसपास तेजी से फैल गई।

गैस के संपर्क में आकर बीमार पड़े कई लोग
फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और रिसाव रोकने की कोशिश की, लेकिन कई कर्मी गैस के संपर्क में आकर बीमार पड़ गए। कुल 19 प्रभावित लोगों को तीन अस्पतालों में ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान निवासी देव कांतिलाल पर्डीवाल (59) की मौत हो गई। उनकी पत्नी मनीषा (55) का आईसीयू में उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल: SIR प्रक्रिया पर बढ़ा विवाद, BLO का प्रदर्शन तेज, राज्यपाल बोले- हिंसा भड़काने की अनुमति नहीं
विज्ञापन


तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल भेजे गए पीड़ित, डॉक्टरों ने कही ये बात
फायर स्टेशन इंचार्ज विजय राणे (53), फायरमैन कल्पेश पाटिल (41), कुनाल पाटिल (28), और ड्राइवर प्रमोद पाटिल (43) व सचिन मोरे भी अस्पताल पहुंचाए गए। मोरे को बाद में छुट्टी दे दी गई। अन्य घायलों में प्रिया राठौड़ (14), अनीश सोलंकी (15), नाजनीम डोगारिया (17), अंजलि राठौड़ (19), कांतिलाल मिस्त्री (75), पुष्पा मिस्त्री (72) और शांता सोलंकी (62) शामिल हैं। सभी की हालत स्थिर बताई गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें