बीजेपी सांसद और गांधी परिवार के सदस्य वरूण गांधी को आखिरकार बीजेपी की स्टार प्रचारकों की सूची में जगह मिल ही गई। उन्हें तीसरे और चौथे फेस के चुनाव प्रचार के लिए सूची में जगह दी गई है। इससे पूर्व उन्हें सूची से बाहर कर दिया गया था।
इस 40 नामों की सूची में वरूण को 39वां स्थान दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता संजय गांधी और बीजेपी सरकार में काबिना मंत्री मेनका गांधी के सुल्तानपुर से सांसद पुत्र को बीजेपी में अमित शाह की ताजपोशी के बाद से अलग-थलग कर दिया गया था।
सूची में शामिल लोग
- फोटो : अमर उजाला
सूची में वरूण के साथ पीएम मोदी, अमित शाह, मुरली मनोहर जोशी, राजनाथ सिंह,उमा भारती,अरुण जेटली,वैंकया नायडू, स्मृति ईरानी, पियूष गोयल, वीके सिंह,मुख्तार अब्बास नकवी,नितिन गडकरी, ओम माथुर, विनय कटियार, स्वामी प्रसाद मौर्य,हेमा मालिनी, मनोज तिवारी,राजू श्रीवास्तव, वसुंधरा राजे सिंधिया, शिवराज सिंह चौहान।