फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया ने इंग्लैंड को फिर दी टी-20 में मात

Thu, 02 Feb 2017 09:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत ने गुरूवार को ब्लाइंड ट्वेंटी-20 विश्व कप मैच में इंग्लैंड को 10 विकेट से हरा दिया। यह मैच होलकर स्टेडियम में खेला गया था। इंग्लैंड ने टॉस जीतते हुए पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 158 रन बनाए जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 11 ओवर में ही बिना विकेट खोए ही मैच जीत लिया। मैच में सुखराम और गणेश ने अपनी बेहतरीन अर्धशतकीय पारी से टीम इंडिया को शानदार जीत में मदद की। गणेश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। 
विज्ञापन

मैच का हाल कुछ ऐसा रहा

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला करते हुए 158  रन बनाए। इंग्लैंड की टीम से ओपनिंग जस्टिन होलिंगवर्थ और नथानियल गेरार्ड फोय ने की। जस्टिन ने 17 गेंद खेलकर 24 रन बनाए तो वहीं एडवर्ड जेम्स होजल ने सिर्फ 34 गेंद खेलकर 57 रन बनाए। दोनों खिलाड़ियों की पारी ने इंग्लैंड टीम को 158 के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा दिया।

मच में भारतीय टीम से गेंदबाज केतन पटेल ने 40 रन देकर दो विकेट लिए। वहीं वेंकटेश्वर, सोनू गोलकर, सुनील और इकबाल जाफर ने 1-1 विकेट लेकर विरोधी टीम को 19.4 ओवर रहते ही ऑल आउट कर दिया। हालांकि यह मैच एकतरफा रहा और भारतीय ओपनरों ने शतकीय पारी खेल कर टीम इंडिया को जीत दिलाई।
 
विज्ञापन

क्या होता ब्लाइंड क्रिकेट

ब्लाइंड क्रिकेट में भी प्लेइंग इलेवन होता है और दोनों ही टीम में 11-11 खिलाड़ी खेलते हैं। खिलाड़ियों को तीन वर्ग में बांटा जाता है। बी-1  श्रेणी में पूरी तरह से ब्लाइंड 4  खिलाड़ियों की आंखों पर पट्टी बांधकर खेलते हैं वहीं बी-2 में वर्ग में उन खिलाड़ियों को रखा जाता है जिन्हें धुंधला दिखाई देता है। बी-3 वर्ग में उन खिलाड़ियों को शामिल किया जाता है जिनको थोड़ा बहुत दिखाई देता है।   
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें