फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे भारत मिशन: पाकिस्तान से लेकर कुवैत तक में फंसे भारतीयों की स्वदेश वापसी

Tue, 23 Jun 2020 08:27 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Vande Bharat Mission - फोटो : PTI
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते दक्षिण अफ्रीका में फंसे कैंसर से जूझ रहे कर्नाटक के बिशप और चार नवजात समेत 340 भारतीय एक चार्टर्ड विमान से रविवार को भारत के लिए रवाना हुए। इथियोपियन एयरलाइंस में आठ सदस्यीय क्रिश्चियन समूह भी है जो गोवा से दक्षिण अफ्रीका घूमने आया था। विमान में सवार यात्री विभिन्न दक्षिण भारत के राज्यों से हैं। इनमें से करीब आधे अकेले हैदराबाद से हैं।

विज्ञापन


कुवैत से 177 भारतीयों ने भरी स्वदेश की उड़ान

वंदे भारत मिशन के तहत कुवैत से 177 भारतीयों को लेकर एक विशेष विमान सोमवार को चेन्नई के लिए रवाना हुआ। यह जानकारी कुवैत में भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर दी।

मास्को से 145 भारतीयों को लेकर स्वदेश लौटा एयर इंडिया का विशेष विमान

वंदे भारत मिशन के तीसरे चरण के तहत एयर इंडिया का विशेष विमान मास्को से 145 भारतीयों को लेकर स्वदेश पहुंचा। विमान ने कुछ यात्रियों को दिल्ली और कुछ को गया में उतारा। इस मिशन के तहत अब तक विदेशों से करीब 2.80 लाख भारतीयों को वापस लाया जा चुका है।
विज्ञापन


लॉकडाउन के चलते पाकिस्तान में फंसे 748 भारतीयों की वापसी 25 जून से

कोरोनो वायरस के चलते पाकिस्तान फंसे 748 भारतीय नागरिकों के स्वदेश वापसी का रास्ता साफ हो गया है। इनकी वापसी 25 से 27 जून के बीच होगी। पाकिस्तान स्थित भारतीय उच्चायोग ने सोमवार को बताया कि इन भारतीय नागरिकों की वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

पाकिस्तान से तीन चरणों में भारतीय वाघा बॉर्डर के जरिए लौटेंगे। पाकिस्तान में मौजूद भारतीय नागरिकों को इस्लामाबाद स्थित उच्चायोग से संपर्क करने को गया है। पहले और दूसरे चरण में 250-250 तथा शनिवार को तीसरे चरण में 248 भारतीय स्वदेश लौटेंगे। इसके लिए 25 से 27 जून तक बाघा बार्डर को खोला जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें