फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे भारत मिशन का दूसरा चरण कल से शुरू, तीस हजार फंसे भारतीयों की होगी वापसी

Fri, 15 May 2020 06:22 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • 16 से 22 मई तक वंदे भारत मिशन का दूसरा चरण
  • 31 देशों में फंसे 30,000 लोगों की होगी घर वापसी
  • एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की मदद से आएंगे भारतीय
विज्ञापन
वंदे भारत मिशन का दूसरा चरण कल से शुरू - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना को दुनिया में फैले हुए पांच महीने से ज्यादा हो चुका है लेकिन अभी लगभग कई देश इस पर काबू पाने में सफल नहीं हुए हैं। कोरोना पर रोक लेने के लिए देशों ने पहले हवाई उड़ानों पर रोक लगाई जिससे विदेशों में कई भारतीय फंसे गए।

विज्ञापन


इन भारतीयों को निकालने के लिए भारत ने एक खास मिशन की शुरुआत की। वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने के लिए एयर इंडिया और इसकी सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस की मदद ली जा रही है।

कोरोना वायरस से दुनिया में अब तक 40 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और तीन लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या चीन के करीब पहुंच गई है लेकिन देश में मरने वालों की संख्या 2,649 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


कोरोना पर काबू पाने के लिए देश में लॉकडाउन लगाया जिसकी वजह से कई लोग जहां थे वहीं फंसे रहे गए लेकिन लॉकडाउन के तीसरे चरण में केंद्र सरकार की ओर से थोड़ी राहत मिली और मजदूरों के लिए श्रमिक ट्रेनें चलाई गईं। ठीक ऐसे ही विदेशी भारतीयों के लिए वंदे भारत मिशन की शुरुआत हुई।

वंदे भारत मिशन का पहला चरण सात मई से 14 मई तक चला जिसमें 64 फ्लाइट की मदद से 12 देशों में फंसे 14,800 फंसे हुए भारतीयों को वापस स्वदेश लाया गया है। भारत आने के बाद इन भारतीयों में खुशी की लहर देखी गई।

इसी सिलसिले में नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने वंदे भारत मिशन के दूसरे चरण का एलान कर दिया है। कल यानि कि 16 मई से 22 मई तक 30,000 लोगों को भारत लाया जाएगा। इसमें 149 फ्लाइट की सहायता से 31 देशों से भारतीय स्वदेश वापस आएंगे।

वंदे भारत मिशन के दूसरे चरण के तहत किन देशों से कितनी फ्लाइट चलाई जाएंगी, इसका आंकड़ा आपको नीचे दी गई तस्वीर में देखने को मिल सकता है। इन 31 देशों में अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, सऊदी अरब, ओमान, नेपाल, रूस जैसे कई देश शामिल है।

विज्ञापन

किस देश से चलेंगी कितनी फ्लाइट

अमेरिका से चलेंगी 13 फ्लाइट
  • गुजरात - 3
  • कर्नाटक - 3
  • दिल्ली - 2
  • तेलंगाना - 2
  • उड़ीसा - 1
  • चंडीगढ़ - 1
  • केरल - 1
यूएई से चलेंगी 11 फ्लाइट
  • केरल - 6
  • तेलंगाना - 1
  • उड़ीसा - 1
  • दिल्ली - 1
  • कर्नाटक - 1
  • आंध्र प्रदेश - 1
कनाडा से चलेंगी 10 फ्लाइट
  • तेलंगाना - 2
  • पुणे - 2
  • दिल्ली - 2
  • कर्नाटक - 2
  • गुजरात - 1
  • राजस्थान - 1
यूनाइटेड किंगडम से चलेंगी 9 फ्लाइट
  • केरल - 1
  • गुजरात - 1
  • दिल्ली - 1
  • राजस्थान - 1
  • मध्य प्रदेश - 1
  • आंध्र प्रदेश - 1
  • बिहार - 1
  • पंजाब - 1
  • उत्तर प्रदेश - 1
सऊदी अरब से चलेंगी 9 फ्लाइट
  • तेलंगाना - 3
  • केरल - 3
  • आंध्र प्रदेश - 2
  • कर्नाटक - 1
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें