फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएई में बसे भारतीयों को स्वदेश आने के लिए दूतावास में पंजीकरण की जरूरत नहीं

Tue, 13 Oct 2020 04:06 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वंदे भारत मिशन - फोटो : twitter
विज्ञापन

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में बसे भारतीयों को स्वदेश आने के लिए दूतावास में पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं है। ये लोग सीधे एयर इंडिया एक्सप्रेस से टिकट बुक करा सकते हैं। एयर इंडिया ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए बताया, भारत और यूएई एयर बबल करार का हिस्सा हैं। इसलिए पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है।

विज्ञापन

विदेश मंत्रालय ने पिछले हफ्ते बताया था कि वंदे भारत मिशन के तहत 17.2 लाख भारतीयों को वापस स्वदेश लाया गया है। मिशन के सातवें चरण में पहली अक्तूबर से 25 देशों के लिए 873 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का कार्यक्रम तय किया जा चुका है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें