फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया तय, किसी को नहीं मिलेगी छूट, 17 से कर सकेंगे सफर

Tue, 12 Feb 2019 12:18 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • शताब्दी एक्सप्रेस की तुलना में खर्च करने होंगे डेढ़ गुना ज्यादा रुपये
  • 15 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिखाएंगे ट्रेन को हरी झंडी
  • एसी फर्स्ट क्लास से 1.4 गुना ज्यादा है एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया
  • चेयर कार व एग्जीक्यूटिव क्लास में खाने के दाम भी होंगे अलग
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस या ट्रेन-18 में सफर के लिए आपको शताब्दी से डेढ़ गुना ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। नई दिल्ली से वाराणसी के बीच एसी चेयरकार का किराया 1,850 रुपये, जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 3,520 रुपये होगा। इसमें कैटरिंग सर्विस चार्ज शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 फरवरी को वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे और 17 फरवरी से यात्री इसमें सफर कर सकेंगे। 

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, वापसी में एसी चेयरकार के लिए 1,750 रुपये, जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 3,470 रुपये चुकाने होंगे। वंदे भारत में चेयरकार का किराया समान दूरी के लिए चल रही शताब्दी एक्सप्रेस के चेयरकार की तुलना में डेढ़ गुना, जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया एसी फर्स्ट क्लास सिटिंग से 1.4 गुना अधिक है। इस ट्रेन में किराये में किसी तरह की छूट नहीं मिलेगी। सांसदों, विधायकों को भी पूरा किराया देना होगा।

चेयर कार और एग्जीक्यूटिव क्लास में खाने के दाम भी अलग-अलग होंगे। नई दिल्ली से वाराणसी के बीच एग्जीक्यूटिव क्लास के यात्रियों को सुबह की चाय, नाश्ता और लंच के लिए 399 रुपये देने होंगे। वहीं, चेयरकार के यात्रियों को 344 रुपये चुकाने होंगे। नई दिल्ली से कानपुर और प्रयागराज तक सफर करने वाले यात्रियों को एग्जीक्यूटिव क्लास में 155 और चेयरकार में 122 रुपये खाने के लिए देने होंगे। वाराणसी से नई दिल्ली के बीच एग्जीक्यूटिव क्लास के यात्रियों को 349 और चेयरकार में 288 रुपये खाने के लिए देने होंगे। उन्हें शाम में चाय, स्नैक्स और डिनर दिया जाएगा।

विज्ञापन

यात्रियों के लिए खाना लेना अनिवार्य

ट्रेन में यात्रियों के लिए खाना लेना अनिवार्य होगा, जबकि शताब्दी, राजधानी और दुरंतो जैसी ट्रेनों में यह वैकल्पिक सुविधा है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन में प्रयागराज से वाराणसी तक के यात्रियों को टिकट बुक कराने के वक्त खाना लेने या नहीं लेने की सुविधा होगी।

8 घंटे में तय होगी यात्रा

वंदे भारत एक्सप्रेस 755 किमी की यात्रा में कानपुर और प्रयागराज स्टेशन पर रुकेगी। इस मार्ग पर यह सबसे ज्यादा गति से चलने वाली ट्रेन होगी। यह यात्रा 8 घंटे में तय होगी। मौजूदा समय में सबसे तेज चलने वाली ट्रेन को यह दूरी तय करने में 11.30 घंटे लगते हैं।

180 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ी थी ट्रायल में

ट्रेन-18 को ट्रायल के दौरान 180 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार पर दौड़ाया गया। अभी शताब्दी की रफ्तार 130 किमी प्रति घंटे तक है। ऐसे में नई एक्सप्रेस ट्रेन के सफर से लोगों के समय में 15 से 20 प्रतिशत तक की बचत होगी।

ट्रेन-18 में दिल्ली से कानपुर (447 किमी) तक चेयरकार का किराया 1,150 और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2,245 रुपये है। दिल्ली से प्रयागराज (642 किमी) के लिए यात्रियों को चेयरकार के लिए 1,480 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 2,935 रुपये खर्च करने होंगे। कानपुर से प्रयागराज के लिए चेयरकार और एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए क्रमश: 630 रुपये और 1245 रुपये चुकाने होंगे। कानपुर से वाराणसी तक चेयरकार किराया 1065 रुपये, जबकि एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 1925 रुपये तय किया गया है। 
विज्ञापन

इस तरह होगा अन्य किराया

कहां से कहां तक         चेयरकार         एग्जीक्यूटिव क्लास 
दिल्ली से कानपुर         1,150 रुपये     2,245 रुपये 
दिल्ली से प्रयागराज       1,480 रुपये     2,935 रुपये 
कानपुर से प्रयागराज      630 रुपये       1,245 रुपये 
कानपुर से वाराणसी       1,065 रुपये    1,925 रुपये 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें