आंध्र प्रदेश के गन्नवरं से तेलुगु देशम पार्टी के विधायक वल्लभानेनी वामसी ने विधायक के पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफे की वजह वाईएसआरसीपी द्वारा बदले की राजनीति करना बताया ।
बता दें कि आंध्र प्रदेश पुलिस द्वारा वामसी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होने के नौ दिन बाद उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। विधायक ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के साथ उनके निवास पर अपने निर्वाचन क्षेत्र के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए मुलाकात भी की।