फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashi: काशी का विशाल पुल देखने पहुंचे अश्विनी वैष्णव, बोले- इस पर निकलेंगी चार रेलवे लाइन और छह लेन का हाईवे

Sat, 05 Nov 2022 02:16 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

रेल मंत्री वैष्णव ने बताया कि काशी रेलवे स्टेशन के पास अंतरदेशीय जलमार्ग के घाट बनाए जाएंगे। इससे क्षेत्र का इंटर-मॉडल विकास होगा। उन्होंने कहा कि नई तकनीक के साथ नई परियोजना शुरू करने पर बहुत कुछ सीखने की जरूरत है।

विज्ञापन
Railway Minister Ashwini Vaishnaw in Varanasi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र और देश की प्राचीन धार्मिक नगरी काशी में गंगा नदी पर विशाल नया पुल बन रहा है। इस पुल पर 4 रेलवे लाइनें और 6 लेन हाईवे होगा। इसके अलावा काशी रेलवे स्टेशन पर घाट बनाए जाएंगे, जिनसे अंतरदेशाीय जलमार्ग को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन


 केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज वाराणसी में इन दोनों परियोजनाओं का निरीक्षण करने के बाद मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज दो बड़ी परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इनमें गंगा नदी पर एक नया पुल बन रहा है, जिसमें 4 रेलवे लाइनें और 6 लेन हाईवे होंगे। और काशी रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास होगा। स्टेशन के कायाकल्प पर 350 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

रेल मंत्री वैष्णव ने बताया कि काशी रेलवे स्टेशन के पास अंतरदेशीय जलमार्ग के घाट बनाए जाएंगे। इससे क्षेत्र का इंटर-मॉडल विकास होगा। उन्होंने कहा कि नई तकनीक के साथ नई परियोजना शुरू करने पर बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। हर कोई सिस्टम को आत्मसात कर रहा है और उससे सीख रहा है। इस परियोजना के बाद देश भर में नए गलियारों का निर्माण किया जाएगा। 

वैष्णव ने कहा कि काशी बहुत समय से एक महत्वपूर्ण स्टेशन रहा। इसके पुनर्विकास से आसपास के क्षेत्रों में अच्छा प्रभाव पड़ेगा। वैष्णव ने काशी रेलवे स्टेशन और मालवीय पुल का भी निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें