फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीके: झारखंड में सबसे ज्यादा बर्बादी, बंगाल और केरल ने पूरा उपयोग किया

Thu, 10 Jun 2021 04:40 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली

सार

देश इस समय कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर का सामना कर रहा है और इस महामारी से निपटने के लिए पूरे देश में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। कई राज्यों में टीके की कमी की समस्या सामने आने के साथ एक और दिक्कत सामने आई टीका बर्बादी की। इस रिपोर्ट में जानिए देश के किस राज्य में टीका बर्बादी की क्या स्थिति है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल और पश्चिम बंगाल में मई माह में कोविड-19 रोधी टीकों की बिल्कुल भी बर्बादी नहीं हुई तथा दोनों राज्यों में टीकों की क्रमश: 1.10 लाख तथा 1.61 लाख खुराकें बचाई गईं। वहीं सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, कोविड रोधी टीकों की सबसे ज्यादा 33.95 फीसदी बर्बादी झारखंड में हुई।

विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक केरल में टीकों की बर्बादी का आंकड़ा नकारात्मक 6.37 फीसदी रहा जबकि पश्चिम बंगाल में यह आंकड़ा नकारात्मक 5.48 फीसदी है। टीकों की बर्बादी का आंकड़ा नकारात्मक होने का अर्थ टीके की हर शीशी में मौजूद अतिरिक्त खुराक का भी इस्तेमाल करना है।

इसके अलावा, छत्तीसगढ़ में 15.79 फीसदी टीके बेकार गए और मध्यप्रदेश में 7.35 फीसदी टीके बर्बाद हुए। पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में क्रमश: 7.08 फीसदी, 3.95 फीसदी, 3.91 फीसदी, 3.78 फीसदी और 3.63 फीसदी और 3.59 फीसदी टीके बेकार गए।
विज्ञापन


भारत में 45 वर्ष से अधिक के 38 फीसदी लोगों को सात जून तक टीके की पहली खुराक दी गई। त्रिपुरा में यह आंकड़ा 92 फीसदी, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में 65-65 फीसदी, गुजरात में 53 फीसदी, केरल में 51 फीसदी और दिल्ली में 49 फीसदी रहा। तमिलनाडु में 19 फीसदी, झारखंड और उत्तर प्रदेश में 24-24 फीसदी और बिहार में 25 फीसदी रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें