फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन की कमी जल्द होगी पूरी: अब और ज्यादा हो सकेगा कोवाक्सीन टीके का उत्पादन

Sat, 29 May 2021 07:23 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हैदराबाद की कंपनी करेगी वैक्सीन बनाने वाले कच्चे माल की आपूर्ति। ऐसा करने पर ज्यादा से ज्यादा और हो सकेगा वैक्सीन का उत्पादन...
विज्ञापन
कोवाक्सीन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत बायोटेक की बनाई जा रही कोवाक्सीन को हैदराबाद की एक कंपनी वैक्सीन बनाने वाले कच्चे माल की आपूर्ति करेगी। उम्मीद जताई जा रही है किस आपूर्ति के बाद से कोवाक्सीन का प्रोडक्शन और ज्यादा होने लगेगा। उसके बाद देश में को वैक्सीन की बढ़ती डिमांड के चलते ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसकी डोज़ लगाई जा सकेगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक भारत बायोटेक लिमिटेड और इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स लिमिटेड के बीच में एक करार हुआ है। इस करार के तहत वैक्सीन बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाले कच्चे माल की सप्लाई इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स लिमिटेड की ओर से की जाएगी। इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स लिमिटेड के मैनेजिंग डॉक्टर के आनंद कुमार ने कहा कि उनकी कंपनी बहुत जल्द ही कोवाक्सीन के लिए ड्रग सब्सटेंस तैयार करना शुरू कर देगी। अनुमान के मुताबिक जुलाई तक वैक्सीन बनाने वाले सब्सटेंस को भारत बायोटेक तक पहुंचा दिया जाएगा।

कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक इंडियन इम्यूनोलॉजिकल्स लिमिटेड महीने में तकरीबन डेढ़ करोड़ वैक्सीन बनाने वाला कच्चा माल भारत बायोटेक को सप्लाई करेगी। बाद में धीरे-धीरे इसकी क्षमता को बढ़ाया जाएगा। अभी देश में कोवाक्सीन का उत्पादन कोविशील्ड की तुलना में कम हो रहा है। लोगों को लगाई जाने वाली वैक्सीन ने भी सबसे ज्यादा कोविशील्ड ही है।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक उनकी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन का निर्माण हो और साल के अंत तक चूंकि पूरे देश मैं 18 साल से अधिक उम्र के सभी का टीकाकरण किया जाना है। इसलिए उनकी कार्य योजना ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन उत्पादन की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें