फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीके की किल्लत: महाराष्ट्र ने रोका 18-44 का टीकाकरण, बचा स्टॉक 45 से ज्यादा उम्र वालों के लिए सुरक्षित

Tue, 11 May 2021 05:31 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र सरकार ने टीकों की किल्लत का दावा करते हुए 18 से 44 साल तक के लोगों का टीकाकरण रोक दिया है। 
 
विज्ञापन
राजेश टोपे, स्वास्थ्य मंत्री, महाराष्ट्र सरकार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र सरकार ने टीकों की किल्लत का दावा करते हुए 18 से 44 साल तक के लोगों का टीकाकरण रोक दिया है। 

विज्ञापन


राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि 18 से 44 साल के लोगों के लिए फिलहाल टीकाकरण इसलिए रोका है, क्योंकि इस आयु वर्ग के लिए मौजूद वैक्सीन के स्टॉक से 45 या उससे ऊपर की उम्र वालों को टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण कुछ समय के लिए ही स्थगित किया गया है। 

टोपे ने कहा कि फिलहाल 18 से 44 साल वाली आयु के लोगों के लिए 2.75 लाख टीके बचे हैं, इनका इस्तेमाल फिलहाल 45 या उससे ज्यादा उम्र वालों के लिए किया जाएगा। फिलहाल लोगों को टीके की दूसरी खुराक देना अहम है। 
विज्ञापन

 

 

21 लाख लोगों को लगना है दूसरी खुराक

विज्ञापन

टोपे ने बताया कि महाराष्ट्र में 21 लाख से ज्यादा लोगों को टीके की दूसरी खुराक लगनी है। इनमें से 16 लाख को कोविशील्ड की डोज लगेगी। केंद्र की ओर से 45 साल से ऊपर आयु सीमा वालों के लिए हो रही टीके की आपूर्ति में देरी की वजह से यह फैसला लिया गया है।

इसलिए टाला युवाओं का टीकाकरण
अगर नियमित समय पर टीके की दूसरी खुराक नहीं ली जाती है तो इससे टीके का असर कम हो सकता है। इसलिए राज्य में 18 से 44 साल की आयु वालों के लिए मौजूद वैक्सीन को अब 45 से ऊपर वालों के लिए डाइवर्ट किया जाएगा। फिलहाल 18 से 44 साल के जो लोग वैक्सीन लेना चाहते हैं, उनके लिए टीकाकरण स्थगित किया जा रहा है। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें