फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में टीकाकरण: छह दिन में 10 लाख से ज्यादा को वैक्सीन, 787 में साइड इफेक्ट

Fri, 22 Jan 2021 01:20 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारत में कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

भारत में कोरोना टीकाकरण अभियान जोर पकड़ गया है। गुरुवार को बीते छह दिनों में सर्वाधिक 2.33 लाख स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं व अग्रिम पंक्ति के लोगों को वैक्सीन लगाए गए। इसे मिलाकर कुल 10.40 लाख लोगों को छह दिन में टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें साइड इफेक्ट के 787 केस मिले हैं, लेकिन वैक्सीन से कोई अनहोनी नहीं हुई है। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में टीके लगाने का काम हुआ। इस दौरान 187 लोगों में साइड इफेक्ट हुआ। देश में गंभीर साइड इफेक्ट के मामले सामने नहीं आए हैं।

पोस्टमॉर्टम में मौत की वजह दूसरी निकली
अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश-तेलंगाना में 1-1 और कर्नाटक में 2 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। यूपी-कर्नाटक में मरने वालों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से साफ है कि मौत की वजह वैक्सीनेशन नहीं, बल्कि दूसरी समस्या है। वहीं, तेलंगाना में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


साइड इफेक्ट के केस सामान्य
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है। जो भी साइड इफेक्ट के मामले सामने आ रहे हैं, वो सामान्य हैं। किसी भी टीकाकरण में ऐसा होता है। टीकाकरण कोरोना के ताबूत में अंतिम कील साबित होगा। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग राजनीतिक फायदा लेने के लिए गलत बातें फैला रहे हैं। इस कारण कुछ लोग टीकाकरण में कतरा रहे हैं। सरकार नहीं चाहती कि टीकाकरण का किसी पर भी गलत प्रभाव पड़े। 

आंध्र सर्वाधिक हफ्ते में छह दिन टीकाकरण
स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि आंध्र में हफ्ते में 6 दिन और मिजोरम में 5 दिन टीकाकरण होगा। वहीं, गोवा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में हफ्ते में दो दिन, जबकि दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दादर और नगर हवेली, दमन और दीव, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु में हफ्ते में 4 दिन टीके लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें