फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा संग डेटिंग की खबरों के बीच उपराष्ट्रपति ने ली सांसद राघव चड्ढा की चुटकी, जानें

Mon, 27 Mar 2023 03:22 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दरअसल, आप नेता राघव चड्ढा ने संसद के उच्च सदन में भगोड़े मेहुल चोकसी के खिलाफ इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) को वापस लेने पर चर्चा के लिए नोटिस दिया था। वो बोलने के लिए समय मांग रहे थे। इसे खारिज करते हुए सभापति ने राघव चड्ढा की चुटकी ले ली। 
 
विज्ञापन
सांसद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की डेटिंग की खबरें इन दिनों चर्चा में है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब कमेंट्स आ रहे हैं। इस बीच, राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी राज्यसभा में आप सांसद की चुटकी ले ली। 
विज्ञापन


दरअसल, आप नेता राघव चड्ढा ने संसद के उच्च सदन में भगोड़े मेहुल चोकसी के खिलाफ इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) को वापस लेने पर चर्चा के लिए नोटिस दिया था। वो बोलने के लिए समय मांग रहे थे। इसे खारिज करते हुए सभापति ने राघव चड्ढा की चुटकी ले ली। 

सभापति ने राघव चड्ढा से कहा, ‘आप थम जाइए, आप पहले से ही सोशल मीडिया पर खूब छाए हुए हैं। शांत रहिए।' सभापति के ये कहते ही पूरे सदन में ठहाके लगने लगे। 
विज्ञापन


सबसे कम उम्र के सांसद हैं राघव
राघव चड्ढा पंजाब से राज्यसभा के सबसे कम उम्र के सांसद हैं। उनके दो वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। जिसमें उन्हें फॉर्मल शर्ट और पैंट पहने देखा जा सकता है। वहीं, परिणीति ब्लैक कैजुअल में दिख रही हैं। वह रेस्तरां में तैनात पपराजी का अभिवादन करते हैं और फिर कार में बैठने के लिए आगे बढ़ते हैं। 

राघव चड्ढा से मीडिया ने जब इस वीडियो के बारे में पूछा, तो उन्होंने जवाब दिया- 'आप मुझसे राजनीति के सवाल करिए, परिणीति के सवाल न करिए।' बात इतने पर खत्म नहीं हुई, एक पत्रकारों ने दोनों के मुलाकात के बारे में पूछा तो राघव ने कहा, ‘देंगे जवाब।' 

बताया जाता है कि राघव चड्ढा और परिणीति दोनों ने लंदन में एक साथ पढ़ाई भी की है। उन्होंने साथ में लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में थे और दोनों पहले से ही दोस्त हैं। ट्विटर पर राघव चड्ढा 44 लोगों को फॉलो करते हैं। इसमें परिणीति चोपड़ा भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें