फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: हरक सिंह रावत के कांग्रेस में जाने से किसे होगा फायदा, एक दर्जन से ज्यादा सीटों पर बदलेंगे समीकरण

Mon, 17 Jan 2022 06:50 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने अमर उजाला से कहा कि राजनीति में कोई व्यक्तिगत और स्थाई शत्रु नहीं होता। हरीश रावत बड़े दिल के आदमी हैं। वे लोगों को अपने से जोड़ना और आगे बढ़ना जानते हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि हरक सिंह रावत जल्द ही कांग्रेस के हाथों को मजबूत करते हुए नजर आएंगे...
विज्ञापन
हरक सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमाम अटकलों के बीच हरक सिंह रावत ने स्वयं यह साफ कर दिया है कि अब वे कांग्रेस में जा रहे हैं और कांग्रेस में रहकर उत्तराखंड को विकास के रास्ते पर आगे ले जाएंगे। वे कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। इस कद्दावर नेता के पाला बदलने से उत्तराखंड की दर्जन भर से ज्यादा सीटों पर समीकरण बदल जाएंगे। कोटद्वार, हरिद्वार और मसूरी के इलाके में प्रभावी हरक सिंह रावत कांग्रेस को इन क्षेत्रों में मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इससे एक बार फिर उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हरीश रावत की राह आसान हो सकती है। हालांकि, भाजपा ने कहा है कि बार-बार पार्टी बदलने से जनता के बीच हरक सिंह रावत की विश्वसनीयता समाप्त हो गई है और उनके जाने से भाजपा को कोई नुकसान नहीं होगा।

विज्ञापन


हरक सिंह रावत की कांग्रेस में वापसी का विरोध भी शुरू हो गया है। कांग्रेस के कई बड़े नेता उनके पूर्व में दिए गए बयानों को लेकर उनसे नाराज हैं और पार्टी में उनकी वापसी से पहले उनसे माफी की मांग कर रहे हैं। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के खेमे के लोग भी शामिल हैं। उत्तराखंड कांग्रेस में कोटद्वार, लैंसडाउन और अन्य सीटों पर तैयारी कर रहे कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों ने भी रावत की वापसी का विरोध किया है। इनमें राजपूत नेता भी शामिल हैं।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने अमर उजाला से कहा कि राजनीति में कोई व्यक्तिगत और स्थाई शत्रु नहीं होता। हरीश रावत बड़े दिल के आदमी हैं। वे लोगों को अपने से जोड़ना और आगे बढ़ना जानते हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि हरक सिंह रावत जल्द ही कांग्रेस के हाथों को मजबूत करते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन


वहीं, उत्तराखंड के भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने अमर उजाला से कहा है कि बार-बार पार्टी बदलने से जनता के बीच हरक सिंह रावत की विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है। उनके पाला बदलने से भाजपा को कोई नुकसान नहीं होगा। उलटे उनके द्वारा समर्थित उम्मीदवार जिन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, वहां भाजपा की लड़ाई ज्यादा आसान हो जाएगी। भाजपा सांसद ने कहा कि भाजपा इस बार उत्तराखंड चुनाव में दोबारा जीत कर नया इतिहास रचेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें