फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की जंग में जुटे उत्तराखंड के भाजपा नेता

Fri, 24 Feb 2017 12:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा - फोटो : file photo
विज्ञापन
देव भूमि का चुनाव संपन्न होने के बाद प्रदेश भाजपा के आला नेता यूपी की जंग में जुट गए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री उत्तराखंड चुनाव के अगले दिन से यूपी के रण में पहुंचकर संगठन की बैठकों में जुटे हैं। तो भाजपा आलाकमान की ओर से राज्य के चुनाव प्रभारी रहे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने पीएम के संसदीय क्षेत्र बनारस की कमान संभाल ली है।
विज्ञापन


वहीं, सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद रमेस पोखरियाल निशंक गोरखपुर के रण में हैं। और झारखंड भाजपा प्रभारी एवं विधानसभा का चुनाव लडे़ त्रिवेंद्र सिंह रावत भी बनारस में डेरा डाल चूके हैं। 

सूत्र बताते हैं कि भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राम लाल ने उत्तराखंड के पूर्व मंत्री मदन कौशिक और पूर्व संगठन महामंत्री धन सिंह रावत को भी यूपी के चुनावी दंगल में पहुंचने का संदेशा भेजा है। जल्द ही ये दोनों नेता यूपी की चुनावी मैदान में होंगे। यूपी की चुनाव रणनीति से जुडे़ पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार निशंक ने गुरूवार को गोरखपुर पहुंचकर चुनाव की कमान संभाल ली है। तो त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बनारस पहुंचकर वहां के शीर्ष संगठन नेताओं से मंत्रणा कर चुनाव के मोर्चे पर उतर गए हैं। 
विज्ञापन


जबकि जेपी नड्डा बनारस के चुनावी रण में मंगलवार से ही जमे हुए हैं। उत्तराखंड में जीत के प्रति आश्वस्त भाजपा नेता अब पूर्वी यूपी में पार्टी की नैया पार कराने में लगे हैं। हालांकि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट को पार्टी ने यूपी चुनाव के लिए न्यौता नहीं भेजा है। तो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भगत सिंह कोश्यिरी के भी अभी दिल्ली ही रहने के आसार हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें