फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड चुनाव: 70 विधानसभाओं से रविवार को जुड़ेंगे केजरीवाल, नई रणनीति का हो सकता है खुलासा  

Fri, 16 Apr 2021 11:56 PM IST
Kuldeep Singh डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • केजरीवाल दिल्ली की तरह उत्तराखंड को भी एक मॉडल स्टेट की तरह विकसित करना चाहते हैं
  • आम आदमी पार्टी अगला विधानसभा चुनाव की अभी से गंभीर तैयारी में जुटी
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी उत्तराखंड को लेकर बेहद गंभीर सियासी तैयारी में है। वह राज्य के अगले विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाना चाहती है और इसके लिए वह अभी से तैयारियों में जुटी हुई है। इसी के मद्देनजर अरविंद केजरीवाल रविवार को राज्य की सभी 70 विधानसभाओं के आप कार्यकर्ताओं से वर्च्चुअल मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इस ऑनलाइन बैठक में वे आप की नई रणनीति का खुलासा भी कर सकते हैं।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड के प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल राज्य में एक सकारात्मक राजनीति की शुरुआत करना चाहते हैं। वे दिल्ली की तरह उत्तराखंड को भी एक मॉडल स्टेट की तरह विकसित करना चाहते हैं। इस राज्य के लिए भी उनके पास विशेष योजनाएं हैं। पार्टी अगला विधानसभा चुनाव बेहद गंभीरता के साथ लड़ना चाहती है। इसके लिए अभी से पार्टी गंभीर तैयारी कर रही है।   
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें