केरल में तकरीबन 10 लाख लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए। केरल में अब तक 326246 लोगों को वैक्सीनेट किया जा चुका है। यह सभी वैक्सीन हेल्थ वर्कर को लगाई गई है। इस राज्य में अभी तक किसी भी फ्रंटलाइन वर्कर को वैक्सीन नहीं दी गई। इसके अलावा असम में तकरीबन सवा दो लाख लोग कोरोना कि चपेट में आए। इस राज्य में जब वैक्सीनेशन की बारी आई तो अब तक 110977 लोगों को वैक्सीनेट किया गया। लेकिन यहां भी अब तक एक भी फ्रंटलाइन वर्कर को कोरोना का टीका नहीं लगा।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी का कहना है जिन राज्यों में फ्रंटलाइन वर्कर का टीकाकरण नहीं हुआ है वहां भी जल्द शुरुआत हो जाएगी। उनका कहना है कि दरअसल राज्यों में चरणबद्ध तरीके से टीकाकरण की प्रक्रिया चल रही है। केंद्र सरकार की तेजी के कारण ही आज पूरे विश्व में भारत में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन हो चुका है। देश के सभी राज्य प्रोटोकॉल के हिसाब से ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण कर रहे हैं ।