फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi-CM Yogi: यूपी के सीएम ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात, बताई शिष्टाचार भेंट

Wed, 15 Mar 2023 06:33 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दूसरा कार्याकाल है। प्रधानमंत्री से योगी की यह मुलाकात सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरा होने से कुछ दिन पहले हुई है। 25 मार्च को सरकार के एक साल पूरे होने पर प्रदेशभर में वर्षगांठ मनाने की तैयारियां की जा रही है।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ पीएम नरेंद्र मोदी फाइल फोटो सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया। इसने बैठक की तस्वीरें भी साझा कीं। राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में आदित्यनाथ का यह दूसरा कार्यकाल है। आदित्यनाथ यहां केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के करीबी रिश्तेदार के विवाह समारोह में भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दूसरा कार्याकाल है। प्रधानमंत्री से योगी की यह मुलाकात सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक साल पूरा होने से कुछ दिन पहले हुई है। 25 मार्च को सरकार के एक साल पूरे होने पर प्रदेशभर में वर्षगांठ मनाने की तैयारियां की जा रही है। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह अवसर खास इसलिए भी है कि योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। 
विज्ञापन

25 मार्च को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पत्रकारों को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे प्रदेशहित में बड़ी घोषाणा कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें