फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका ने 150 भारतीय नागरिकों को वापस भारत भेजा, विशेष विमान से दिल्ली पहुंचे

Wed, 20 Nov 2019 01:38 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली हवाई अड्डा(फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

अमेरिका ने 150 भारतीय नागरिकों को वापस भारत भेज दिया। इनमें वैसे लोग शामिल हैं, जिन्होंने या तो वीजा नियमों का उल्लंघन किया था या फिर अवैध तरीके से अमेरिका गए थे। बुधवार की सुबह ये सभी दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। 

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि इन लोगों को लेकर एक विशेष विमान दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल संख्या तीन पर सुबह छह बजे पहुंचा। यह विमान बांग्लादेश होते हुए भारत पहुंचा। 

अधिकारी ने बताया कि सभी 150 भारतीयों साथ आव्रजन विभाग जरूरी कागजी औपचारिकताएं पूरी की गई। पिछले महीने भी 300 से ज्यादा भारतीयों को वापस भेजा गया था। 
विज्ञापन


300 भारतीयों में एक महिला भी शामिल थी। ये सभी अवैध तरीके से मेक्सिको पहुंचे थे और अमेरिका जाने की फिराक में थे। बीते 18 अक्तूबर को मेक्सिको आव्रजन प्रशासन ने इन भारतीय लोगों को भारत वापस भेज दिया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें