फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की यात्रा से पहले अमेरिकी सीनेटर ने भारत को लताड़ा

Thu, 02 Jun 2016 02:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
मोदी की अमेरिकी यात्रा से पहले अमेरिकी सीनेटर ने भारत को लताड़ा - फोटो : Reuters
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा से पहले अमेरिकी सीनेटर ने भारत को चार प्रमुख मुद्दों के लिए लताड़ लगाई है। अमेरिकी कांग्रेस के सीनेट फॉरेन रिलेशन कमेटी के विजिटर सीनेटर बेन कार्डिन ने मानवाधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता, न्यायिक हिरासत में होने वाली मौत और महिलाओं के साथ होने वाले व्यवहार पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


पहली बार भारत की यात्रा पर आए बेन कार्डिन ने कहा कि कैपिटॉल में अगले सप्ताह दिए जाने वाले रिसेप्‍शन में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने इस मुद्दे को उठाएंगे।

वर्ष 2014 में अमेरिकी यात्रा पर गए नरेंद्र मोदी ने अमे‌रिकी कांग्रेस के सदस्यों से मुलाकात की थी, पर वो कैपिटॉल नहीं गए थे। आपको बताते चले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमे‌रिका ने एक दशक तक अमेरिकी वीजा देने से मना कर दिया था।
विज्ञापन


अमेरिका की तरफ से मोदी को वीजा न दिए जाने की मुख्य वजह गुजरात में वर्ष 2002 में हुए दंगे थे। अब मोदी अगले सप्ताह अमेरिकी कांग्रेस  के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे।

अमेरिका के भारत के साथ संबंधों को लेकर बेन कॉर्डिन ने कहा कि हमारा पूरा जोर अपने रिश्तों को बेहतर बनाने पर होगा। इस दौरान रक्षा और सैन्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण समझौते भी हो सकते हैं।

बेन ने कहा धर्मांतरण कानून, ग्लोबल स्लेवरी रिपोर्ट में भारत की‌ स्थिति, साफ पानी की कमी और शौचालय की कमी के मुद्दे का उठाया। अपनी यात्रा के दौरान बेन ने पर्यायवरण मंत्री, विदेश मंत्री और विदेश सचिव एस. जयशंकर और एनएसए अजीत दोवाल से मुलाकात की।  

कॉर्डिन ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार और गरीबी को लेकर कठोर प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने प्रश्न उठाते हुए यह भी कहा कि मानव तस्करी को लेकर भारत की स्थिति अच्‍छी नहीं है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें