अपने साउथ एशियाई दौरे में मंगलवार को पाकिस्तान को नसीहत देने के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री रैक्स टिलरसन बुधवार को भारत पहुंचे। टिलरसन ने भारत पहुंचने के बाद गांधी स्मृति पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। रैक्स टिलरसन ने दिल्ली पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने जोर देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच मजबूत भागीदारी से सिर्फ आपसी फायदा ही नहीं होगा, बल्कि इसका क्षेत्रीय और वैश्विक स्थायित्व पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
PM&Rex Tillerson affirmd that strengthened India-US p'ship isn't just of mutual benefit,but has positive impact on regional&global stability— ANI (@ANI) October 25, 2017
इससे पहले उन्होंने विदेशी मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद सुषमा स्वराज ने साझा प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हमें खुशी है कि प्रधानमंत्री मोदी के अमेरिकी दौरे के बाद से हमारे रक्षा और रणनीतिक रिश्ते और गहरे हुए हैं।
हाल ही में अफगानिस्तान में हुए आतंकी हमले इस बात का सबूत हैं कि आतंक को पनाह देने वाले और आतंक के समर्थक सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। पाकिस्तान को इनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
सुषमा स्वराज ने ये भी कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आतंक के खिलाफ पॉलिसी तभी कामयाब हो पाएगी जब पाकिस्तान आतंकी समूहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। भारत, अमेरिका और अफगानिस्तान की त्रिपक्षीय वार्ता दिसंबर में होनी है।
पढ़ें: मोदी शांति चाहते हैं, लेकिन भारत को खतरे में डालकर नहीं: अमेरिकी अधिकारी