फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त युद्धाभ्यास के बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री ने भारत के साथ संबंधों को बताया बेहद अहम

Tue, 21 Jul 2020 06:30 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिकी रक्षा सचिव मार्क एस्पर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

भारत और चीन के साथ सीमा विवाद के बीच भारतीय और अमेरिकी नौसेना के संयुक्त युद्धाभ्यास हो रहा है। बीते समय में भारत और अमेरिका के बीच रक्षा संबंध भी खासे मजबूत हुए हैं। अमेरिका के रक्षा सचिव मार्क एस्पर ने इन मु्द्दों पर अपना पक्ष रखा और दोनों देशों के बीच संबंधों के बारे में बात की।

विज्ञापन

एस्पर ने भारत और अमेरिका के बीच रक्षा संबंधों को बेहद अहम बताया। उन्होंने कहा, 'मैं भारत के साथ बढ़े रक्षा सहयोग को रेखांकित करना चाहता हूं, जो 21 सदी के सभी महत्वपूर्ण रक्षा संबंधों में से एक है। हमने पिछले नवंबर में अपना पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास किया था।

उन्होंने कहा, वर्तमान की बात करें तो यूएसएस निमित्ज हिंद महासागर में भारतीय नौसेना के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास कर रहा है। यह अभ्यास एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए नौसेना के सहयोग और समर्थन को मजबूत करने के लिए हमारी साझा प्रतिबद्धता का प्रदर्शन है। 
विज्ञापन

 

भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद के बारे में अमेरिकी रक्षा सचिव ने कहा, 'वास्तविक नियंत्रण रेखा जो हो रहा है और भारत और चीन के बीच स्थिति पर हम नजर बनाए हुए हैं। हम इस बात से खुश हैं कि दोनों पक्ष स्थितियों को सामान्य करने की दिशा में काम कर रहे हैं।'

बीते दिनों एस्पर ने रक्षा मंत्री राजनाथ से भी की थी बात

बीती 10 जुलाई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मार्क एस्पर के बीच टेलीफोन वार्ता हुई थी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पूर्वी लद्दाख में भारत-चीन सीमा विवाद और क्षेत्र में समूचे सुरक्षा परिदृश्य पर प्रमुखता से चर्चा हुई थी। राजनाथ सिंह और एस्पर ने द्विपक्षीय रक्षा और सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने के तौर-तरीकों पर भी चर्चा की थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें