फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका ने भारत को लौटाईं 200 कलाकृतियां, मोदी ने कहा थैंक्स

Tue, 07 Jun 2016 04:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
कलाकृत‌ियां
विज्ञापन
अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर वा‌शिंगटन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका की तरफ से एक तोहफा मिला है। दरअसल अमेरिका ने भारत को चोरी गई करीब 200 दुर्लभ कलाकृतियां लौटाईं हैं। इनमें ब्रांज के गणेश जी और जैन बाहुबली की कलाकृतियां शामिल हैं। मोदी को ये तोहफा एक कार्यक्रम के दौरान सोमवार को दिया गया।
विज्ञापन


मोदी ने इसके बाद कलाकृतियों को लौटाने के लिए अमेरिकी सरकार और राष्ट्रपति का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कभी-कभी तोहफा दो देशों को करीब लाता है पर इसबार ये एक विरासत है जो दो देशों को करीब ला रही है।

मोदी ने कहा कि अमेरिकी सरकार का हमारी विरासत के प्रति अपना योगदान दिखाने के लिए शुक्रगुजार हूं। अमेरिका का ये कृत भारतीयों के मन में अमेरिका के प्रति एक अलग जगह बनाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पांच देशों की यात्रा पर हैं और तीन दिवसीय यात्रा पर अमेर‌िका पहुंचे हैं। यहां वह ओबामा संग दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात करेंगे और यूएस कांग्रेस के संयुक्त सेशन को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें