हमे अपने प्रधानमंत्री के साथ खड़ा होना चाहिए- निशिकांत दुबे
वहीं ट्रंप के टैरिफ को लेकर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा ट्रंप ने 140 करोड़ भारतीयों पर टैक्स लगाया है। हमें अपने प्रधानमंत्री के साथ खड़ा होना चाहिए ताकि पूरी दुनिया को संदेश जाए कि भारत एकजुट है, चाहे ऑपरेशन सिंदूर हो या अमेरिका का टैरिफ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 1995 से 2024 के बीच कई बार अदानी-अंबानी, जीएमआर और एस्सार के जहाजों का इस्तेमाल किया। अब वे पूंजीवाद पर सवाल कैसे उठा सकते हैं? प्रधानमंत्री मोदी ने किसी से कुछ नहीं लिया है।
प्रियंका चतुर्वेदी ने साधा निशाना
वहीं इस मामले में प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्रंप के फैसले को दोहरा मापदंड बताया। ट्रंप भारत को निशाना बना रहे हैं जबकि अमेरिका, यूरोप, चीन और तुर्की खुद भी रूस से व्यापार कर रहे हैं। यह भारत को झुकाने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि भारत को अपनी संप्रभुता और राष्ट्रीय हित को सबसे ऊपर रखना चाहिए। लेकिन सवाल यह है कि हम जवाबी कदम क्या उठाएंगे? ट्रंप का ये रवैया अमेरिका की मंशा पर सवाल खड़े करता है।
ये भी पढ़ें:- Trump Vs UCLA: ट्रंप प्रशासन ने रोकी UCLA की $584 मिलियन की फंडिंग रोकी, रिसर्च पर गहरा असर पड़ने की आशंका
क्या बोले कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला?
वहीं अब बात अगर राजीव शुक्ला की करें तो उन्होंने कहा कि यह बहुत गलत है। किसी देश के नेता को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए। हमारी विदेश नीति भले ही कमजोर हो, लेकिन हमें इस पर मजबूती से विरोध दर्ज कराना चाहिए। पूरा देश एकजुट है।
पप्पू यादव बोले- दवा उद्योग तबाह हो जाएगी
इसके साथ ही स्वतंत्र सांसद पप्पू यादव ने इस मामले में कहा कि 50% टैक्स से हमारी दवा उद्योग तबाह हो जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को चाहिए कि अमेरिका को जनरिक दवाओं की सप्लाई बंद करें और अमेरिकी दूतावास को बुलाकर आर्थिक हमले की शिकायत करें।
अभिषेक बनर्जी का केंद्र सरकार पर हमला
तृणमूल कांग्रेस (टीएससी) के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में पार्टी के नेता अभिषेक बनर्जी ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर केंद्र सर भारत पर अमेरिका द्वारा लगाए गए 50% टैरिफ को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे कूटनीतिक विफलता करार देते हुए कहा कि यह फैसला भारतीय अर्थव्यवस्था को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाएगा।
अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता एयरपोर्ट से दिल्ली रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि ये सवाल उन लोगों से पूछे जाने चाहिए जो डोनाल्ड ट्रंप के साथ फोटो खिंचवाते हैं और उनके लिए प्रचार करते हैं। आज भारत पर 50% टैरिफ लग गया है, ये हमारी कूटनीतिक हार है।
उन्होंने कहा कि केंद्र को राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप की बजाय जवाब देना चाहिए कि ऐसा क्यों हुआ। कभी 56 इंच के सीने की बात करने वाली सरकार को अब अमेरिका जैसे देश आंख दिखा रहे हैं। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि इस फैसले से आईटी, फार्मा और टेक्सटाइल जैसे तीन बड़े सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। इन क्षेत्रों में रोजगार के अवसर कम होंगे और निर्यात पर असर पड़ेगा।