फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trump-Modi Talk: पीएम मोदी ने ट्रंप को फोन कॉल के लिए दिया धन्यवाद, कहा- आतंकवाद के खिलाफ हम एकजुट

Wed, 22 Oct 2025 08:22 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन कॉल के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि भारत और अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं। दोनों नेताओं ने वैश्विक सुरक्षा, क्षेत्रीय स्थिरता और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की।
विज्ञापन
पीएम मोदी और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बात। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन कर दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। दिवाली पर दोनों देशों के नेताओं के बीच हुई बात की जानकारी पीएम मोदी ने बुधवार को एक्स पर जानकारी साझा की। वहीं दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में दीवाली मनाई। इस दौरान उन्होंने दीये जलाए। दीवाली के मौके पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं भारत के लोगों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

विज्ञापन


ट्रंप से पीएम मोदी ने फोन पर की बात
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, राष्ट्रपति ट्रंप आपके फोन कॉल और दिवाली की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। रोशनी के इस त्योहार पर, हमारे दो महान लोकतंत्र दुनिया को उम्मीद की रोशनी देती रहें और हर तरह के आतंकवाद के खिलाफ एकजुट रहें। 16 सितंबर के बाद से पीएम मोदी और ट्रंप के बीच यह तीसरी सार्वजनिक रूप से ज्ञात फोन कॉल थी। वाशिंगटन द्वारा भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के बाद भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव जारी है। 
आज मेरी प्रधानमंत्री मोदी से बेहतरीन बातचीत हुई- ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि “मैं भारत के लोगों को हमारी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आज मेरी प्रधानमंत्री मोदी से बेहतरीन बातचीत हुई। हमने व्यापार पर बात की… वह इस विषय में बहुत रुचि रखते हैं। कुछ समय पहले हमने पाकिस्तान के साथ युद्ध न होने की भी चर्चा की थी। व्यापार की वजह से मैं इस विषय को उठाने में सक्षम था, और अब भारत-पाकिस्तान के बीच कोई युद्ध नहीं है। यह बहुत अच्छी बात है। प्रधानमंत्री मोदी एक शानदार व्यक्ति हैं और वर्षों से मेरे अच्छे मित्र बन चुके हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ट्रंप ने व्हाइट हाउस में मनाई दिवाली: पीएम मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त'; रूसी तेल खरीद को लेकर फिर किया यह दावा

रूस से तेल खरीद पर भी दिया बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "मैं भारत के लोगों से प्यार करता हूं। हम अपने देशों के बीच कुछ बेहतरीन समझौतों पर काम कर रहे हैं। मैंने प्रधानमंत्री मोदी से बात की और हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। वह रूस से ज्यादा तेल नहीं खरीदेंगे। वह भी मेरी तरह रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को खत्म होते देखना चाहते हैं। वे बहुत ज्यादा तेल खरीदने नहीं जा रहे हैं। इसलिए उन्होंने इसमें काफी कटौती कर दी है, और वे इसमें लगातार कटौती करते जा रहे हैं।"
विज्ञापन


हम पूरी दुनिया में शांति स्थापित कर रहे-ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा, "हम पूरी दुनिया में शांति स्थापित कर रहे हैं... हम सभी को साथ लेकर चल रहे हैं। मुझे अभी मध्य पूर्व से फ़ोन आया है। हम वहाँ बहुत अच्छा कर रहे हैं। कई देशों ने मध्य पूर्व में शांति के लिए समझौता किया है, और किसी ने नहीं सोचा था कि वे कभी ऐसा होते देखेंगे। हमास की स्थिति, वे बहुत हिंसक लोग हैं। हम इसे दो मिनट में सुलझा सकते हैं। हम उन्हें एक मौका दे रहे हैं। उन्होंने सहमति जताई थी कि वे बहुत अच्छे और सीधे रहेंगे। वे लोगों की हत्या नहीं करेंगे। अगर वे समझौते का सम्मान नहीं करते हैं, तो उनका बहुत जल्दी निपटारा कर दिया जाएगा। मध्य पूर्व में पूर्ण शांति है; हम सभी के साथ मित्रता के स्तर पर हैं। हर देश जो एक-दूसरे से नफरत करता था, अब एक-दूसरे से प्यार करता है। किसी ने पहले ऐसा कुछ नहीं देखा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें