फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया भारतीय नागरिक, आईएस में था शामिल

Thu, 01 Aug 2019 12:06 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

अमेरिकी खुफिया रिपोर्टों ने इस बात की पुष्टि की है कि केरल के रहने वाले मुहम्मद मुहासिन की अमेरिकी ड्रोन हमले में मौत हो गई है। भारतीय की मौत अफगानिस्तान के ननगरहार प्रांत में हुई थी लेकिन 59 पुरुष, महिला और बच्चे अभी भी दक्षिणी हिस्से के तथाकथित खोरासन के हिस्से हैं जो आईएस की इकाई है। केरल के मल्लपुरम जिले के इडाप्पल शहर के निवासी मुहासिन की मौत पाकिस्तान के आईएस कमांडर हुजैफा अल-बाकिस्तानी के साथ हुई। जो भारत में 18 जुलाई से आतंकवादी संगठन आईएस के लिए भर्तियां कर रहा था।  

विज्ञापन


केरल पुलिस और खुफिया अधिकारियों के अनुसार मुहासिन की मौत के बारे में परिवार को 23 जुलाई को अफगानिस्तान के नंबर से सूचना दे दी गई है। उसकी मौत ने एक बार फिर से आईएस का केरल के युवकों को बरगलाकर संगठन में भर्ती करने की तरफ ध्यान खींचा है। ज्यादातर भर्ती किए गए युवक पश्चिमी एशिया खासतौर से सऊदी अरब, यूएई, कतर और ओमान से संबंध रखते हैं। गृह मंत्रालय का डाटा संकेत करता है कि 15 जून तक लगभग 98 लोगों जिसमें 40 पुरुष, 21 महिला और 37 बच्चे शामिल हैं वह अफगानिस्तान में आईएस का हिस्सा बन चुके हैं।

जिसमें से 59 अब भी आईएस के संरक्षण में हैं। इसमें बड़ी संख्या में वो बच्चे शामिल हैं जिनका परिवार दक्षिण एशिया रूट के जरिए अफगानिस्तान आया था। इनका परिवार पूर्वी अफगानिस्तान प्रांत में रहता है। यह लोग खैबर और बोलन रास्तों के जरिए अफगानिस्तान में प्रवेश करते हैं। वहीं केरल के कन्नूर जिले से लगभग 39 लोग आईएस की खोरासन इकाई में शामिल हुए हैं। जिसमें से 15 की लड़ाई के दौरान मौत हो गई है। कासरगोड, कोझीकोड, मल्लपुरम, पलक्कड, एर्नाकुलम और त्रिशूर जिले भी कन्नूर की तरह आईएस को लड़ाके मुहैया करवाते हैं।
विज्ञापन


कासरगोड के 10, कोझीकोड से दो, मल्लपुरम में नौ और पलक्कड में तीन लोगों की अफगानिस्तान में मौत हो चुकी है। गृह मंत्रालय के अनुसार कन्नूर में बरगलाकर आतंकी संगठन में शामिल करने की प्रक्रिया सबसे ज्यादा है। यहां के 48 लोगों  पश्चिमी एशिया और तुर्की के जरिए आईएस में शामिल हुए थे। दो लोग प्रवेश करने में नाकाम रहे। सात को तुर्की से वापस भेज दिया गया। वहीं 39 आईएस की खोरासन इकाई में पहुंचने में कामयाब रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें