अमेरिका के सुरक्षा सलाहकार ले. जनरल एच आर मैकमास्टर दिल्ली दौरे पर है। उन्होंने मंगलवार सुबह भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से मिले। दोनों के बीच लगभग दो घंटे तक चर्चा चली। इसके बाद मैकमास्टर पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान विदेश सचिव जे एस जयशंकर और अजित डोभाल भी मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक, डोभाल और मैकमास्टर के बीच बातचीत में दोनों के बीच आतंकवाद पर चर्चा हुई। साथ ही, आतंकवाद पर जानकारी साझा करने पर भी दोनों के बीच सहमति बनी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्षेत्रिय सुरक्षा पर भारत का साथ देने के लिए अमेरिका तैयार हो गया है।
US NSA HR McMaster meets PM Narendra Modi at 7, Lok Kalyan Marg in Delhi; Foreign Secy S Jaishankar and NSA Ajit Doval also present. pic.twitter.com/ZQvWRfOE3R
— ANI (@ANI_news) April 18, 2017
संभावना है कि मैकमास्टर पीएम नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी मुलाकात कर सकते हैं। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह पेंटागन में अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मेटिस और डोभाल के बीच बैठक हुई थी। उस बैठक में पेंटागन के प्रवक्ता ने कहा कि रक्षा मंत्री जेम्स मेटिस ने भारत के साथ रक्षा संबंध को सबसे ऊपर रखा है और भारत-अमेरिका संबंध सही दिशा में हैं।
ये भी पढ़ें- 'भारत-पाक के बीच तनाव को अमेरिका ही कर सकता है खत्म'
वहीं अमेरिका के NSA मैकमास्टर ने पाकिस्तान पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि भारत और अफगानिस्तान के पड़ोसी को छद्म (प्रॉक्सी) रवैया अपनाकर अपने हितों को जारी रखने के लिए हिंसा का रास्ता अपनाने के बजाय कूटनीति का इस्तेमाल करना चाहिए। एक अफगान चैनल से बातचीत में कहा कि हम सब आशा कर रहे हैं कि पाकिस्तान के नेता ये समझेंगे कि पूर्व की रणनीति के विपरीत इन आतंकी समूहों के खिलाफ कार्रवाई करना उनके अपने हित में है।
ये भी पढ़ें-टाइम मैगजीन के सर्वे में वोट को तरसे PM मोदी, सबसे आगे फिलीपीन्स के राष्ट्रपति
गौरतलब है भारत के तत्कालीन रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर से फोन पर अपनी पहली बातचीत में मेटिस ने कहा था कि वह रक्षा क्षेत्र में भारत-अमेरिका संबंध को वहां से आगे ले जाने के लिए तैयार हैं जहां उनके पूर्ववर्ती ऐशटन कार्टर द्वारा छोड़ा गया था। रक्षा समझौतों को भारत-अमेरिका संबंध में सबसे ऊपर रखते हुए ट्रंप प्रशासन ने भारत को दिये अहम रक्षा सहयोगी के दर्जे को लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
United States NSA HR McMaster in Delhi to hold talks with his Indian counterpart Ajit Doval pic.twitter.com/1TetzhQZR7
— ANI (@ANI_news) April 18, 2017
United States National Security Adviser HR McMaster is also expected to meet PM Narendra Modi and External Affairs Minister Sushma Swaraj
— ANI (@ANI_news) April 18, 2017