कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने सोनू निगम के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें सोनू ने कहा था कि वह मुस्लिम नहीं हैं फिर भी उन्हें सवेरे अजान की आवाज से उठना पड़ता है जिस पर उन्हें आपत्ति है। अहमद पटेल ने एक ट्वीट में लिखा है कि अजान के लिए लाउडस्पीकर की जरूरत नहीं है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "नमाज के लिए अजान जरूरी है, आज के आधुनिक टेक्नोलॉजी वाले दौर में लाउडस्पीकर जरूरी नहीं है।"
ये भी पढ़ें-अजान से नींद में खलल? उड़ते प्लेन में गाना गाकर नियम तोड़ चुके हैं सोनू निगम
Azaan is an essential ingredient for Namaz. In today's day of modern technology, loudspeakers aren't
— Ahmed Patel (@ahmedpatel) April 18, 2017
गौरतलब है कि गायक सोनू निगम ने कहा था कि वह मुस्लिम नहीं हैं फिर भी उन्हें सवेरे अजान की आवाज से उठना पड़ता है जिस पर उन्हें आपत्ति है। सोनू ने ट्वीट किया, 'मैं मुस्लिम नहीं हूं और मुझे अजान की आवाज से सुबह उठना पड़ा। भारत में ये जबरदस्ती की धार्मिकता का अंत कब होगा।
इसके बाद उन्होंने कई ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया। सोनू ने आगे लिखा कि मोहम्मद ने जब इस्लाम बनाया तब बिजली नहीं थी तो एडिसन के आने के बाद से हमें इस शोर का सामना क्यों करना पड़ रहा है। सोनू ने मस्जिदों और गुरद्वारों में इस्तेमाल होने वाले लाउडस्पीकरों को गुंडागर्दी बताया।
इन ट्वीट्स के बाद सोनू निगम को लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ रहा है। कई लोगों ने उनके इस ट्वीट को घटिया बताया वहीं कुछ ने हिंदू धर्म में इस्तेमाल होने वाले गानों पर आपत्ति उठाई।