अमेरिका ने सीरिया में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ बड़ा सैन्य अभियान ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक शुरू किया। पालमायरा में अमेरिकी सैनिकों और एक दुभाषिये की हत्या के जवाब में ट्रंप के आदेश पर 70 से ज्यादा ठिकानों पर हवाई हमले किए गए। अमेरिका ने साफ कहा कि यह युद्ध की शुरुआत नहीं, बल्कि बदले की कार्रवाई है। अमेरिका में जेफरी एपस्टीन तस्करी मामले से जुड़ी फाइलें सार्वजनिक होने लगी हैं। अमेरिकी न्याय विभाग ने दो दशक पुराने दस्तावेज जारी करने की प्रक्रिया शुरू की है, जिससे सत्ता, राजनीति और न्याय व्यवस्था से जुड़े कई दबे राज सामने आने की उम्मीद है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, जबकि मैदानी इलाकों में राहत सीमित रहेगी। बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़ने की खबरें सामने आई हैं, जिससे क्षेत्रीय स्थिरता को लेकर चिंता गहरी हुई है। केंद्र सरकार देश के बंदरगाहों और जहाजों की सुरक्षा के लिए ब्यूरो ऑफ पोर्ट सिक्योरिटी के गठन की तैयारी में है। वहीं भारतीय सेना 850 कामिकाजे ड्रोन खरीदकर अपनी ताकत बढ़ाएगी। इसके अलावा कोहरे से हवाई यातायात प्रभावित हुआ है और जलवायु संकट के चलते 2025 में भारी जान-माल का नुकसान दर्ज किया गया है।
पढ़ें आज की अहम खबरें...
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
US Strike In Syria: सीरिया में आतंक के अड्डों पर अमेरिकी वार, ट्रंप के आदेश पर 70 ठिकानों पर हवाई हमले
सीरिया में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के खिलाफ अमेरिका ने बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया है। अमेरिकी सैनिकों और एक अमेरिकी दुभाषिये की मौत के बाद ट्रंप प्रशासन ने बदले की कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को सीरिया में आईएस ठिकानों पर व्यापक हवाई हमले किए। अमेरिका ने साफ शब्दों में कहा है कि यह कोई युद्ध की शुरुआत नहीं, बल्कि अपने नागरिकों की हत्या का जवाब है। वहीं, अमेरिकी रक्षा मंत्री ने भी कहा कि ये युद्ध की शुरुआत नहीं, हमारा बदला है।
पढ़ें पूरी खबर...
जेफरी एपस्टीन फाइल्स
- फोटो : पीटीआई-एएनआई /.रॉयटर्स
US: एपस्टीन फाइलें खुलीं... दो दशक के राज से उठा पर्दा, अमेरिकी न्याय विभाग ने शुरू की जारी करने की प्रक्रिया
अमेरिका में जेफरी एपस्टीन तस्करी मामले से जुड़े लंबे समय से बंद पड़े दस्तावेज आखिरकार सार्वजनिक होने शुरू हो गए हैं। अमेरिकी न्याय विभाग ने शुक्रवार से एपस्टीन जांच से जुड़े रिकॉर्ड जारी करने की प्रक्रिया शुरू की है। यह वही मामला है, जिसने पिछले करीब दो दशकों से अमेरिकी राजनीति, सत्ता और न्याय व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इन फाइलों के खुलने से यह उम्मीद जताई जा रही है कि तस्करी के इस जघन्य अपराध से जुड़े कई दबे हुए सच सामने आ सकते हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
घने कोहरे और जहरीली धुंध की चपेट में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली।
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
Weather Alert: उत्तर भारत में कोहरे-सर्दी का कहर जारी, मौसम विभाग का अलर्ट- आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड
पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्य राज्य मौसम की दोहरी मार की चपेट में हैं। एक ओर मैदानों में घना कोहरा, सूखी ठंड और बढ़ता वायु प्रदूषण जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है, वहीं दूसरी ओर पहाड़ी राज्यों में लंबे सूखे के बाद अब बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 20 से 23 दिसंबर के बीच पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण पहाड़ों में मौसम बदल सकता है, लेकिन मैदानों में फिलहाल राहत सीमित ही रहने की संभावना है।
पढ़ें पूरी खबर...
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
- फोटो : संसद टीवी
Union Budget 2026: इस बार छुट्टी के दिन बजट पेश कर सकती हैं निर्मला सीतारमण, इस बार एक फरवरी को है रविवार
अगर संसदीय परंपराओं का पालन किया गया, तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2026-27 का आम बजट रविवार के दिन पेश कर सकती हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह संभावना जताई। दरअसल, वर्ष 2017 से बजट एक फरवरी को पेश किया जाता रहा है और अगले वर्ष इस दिन रविवार है।
पढ़ें पूरी खबर...
क्षेत्रीय एआई प्रभाव शिखर सम्मेलन 2025
- फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब
ओडिशा एआई समिट: रोबोटिक एंट्री ने सबको चौंकाया, भारत-मिस्र एआई क्षेत्र में आएंगे साथ
ओडिशा की राजधानी में क्षेत्रीय एआई प्रभाव शिखर सम्मेलन 2025 में रोबोटिक एंट्री ने सबको चौंका दिया। रोबोट एंट्री का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। समिट में मिस्र ने भारत के साथ मिलकर एआई के क्षेत्र में काम करने की घोषणा की। दोनों देशों के साझा मूल्य इस साझेदारी को और मजबूत बनाएंगे।
पढ़ें पूरी खबर...
अमित शाह
- फोटो : amarujala.com
BOPS: ब्यूरो ऑफ पोर्ट सिक्योरिटी का गठन करेगा केंद्र, शाह बोले- मजबूत होगी जहाजों और बंदरगाहों की सुरक्षा
देश के बंदरगाहों और जहाजों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार एक वैधानिक निकाय ब्यूरो ऑफ पोर्ट सिक्योरिटी (बीओपीएस) की स्थापना करेगी। यह निकाय बंदरगाहों और पोतों से जुड़ी सुरक्षा सूचनाओं का समय पर विश्लेषण, संग्रह और आदान-प्रदान सुनिश्चित करेगा।
पढ़ें पूरी खबर...
जल्द ही भारतीय सेना खरीदेगी कामिकाजे ड्रोन।
- फोटो : ANI/अमर उजाला प्रिंट
ड्रोन से बदलेगी जंग की तस्वीर: भारतीय सेना खरीदेगी 850 कामिकाजे ड्रोन, 2000 करोड़ के सौदे पर जल्द लगेगी मुहर
आधुनिक युद्ध की जरूरतों को देखते हुए भारतीय सेना अपनी मारक क्षमता को और मजबूत करने जा रही है। ऑपरेशन सिंदूर से मिले अनुभवों के आधार पर सेना 850 कामिकाजे ड्रोन यानी लोइटरिंग म्यूनिशन खरीदने की तैयारी में है। करीब 2,000 करोड़ रुपये के इस बड़े सौदे पर इसी महीने के अंत में मुहर लग सकती है। यह खरीद भारतीय सेना के साथ-साथ तीनों रक्षा बलों और विशेष बलों की ताकत बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगी।
पढ़ें पूरी खबर...
उड्डयन मंत्री की बैठक।
- फोटो : ANI
कोहरे की मार से यात्री बेहाल: सरकार ने यात्रियों की सुविधा पर एयरलाइंस को दी चेतावनी, कहा- लापरवाही नहीं चलेगी
देश के कई हिस्सों में घने कोहरे ने हवाई यातायात को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। राजधानी दिल्ली समेत कई बड़े एयरपोर्ट पर उड़ानें रद्द और देरी का शिकार हो रही हैं। हालात को देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइंस को सख्त निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने साफ कहा है कि कोहरे और कम दृश्यता के कारण होने वाली परेशानी में यात्रियों की सुविधाओं से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। एयरलाइंस को नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।
पढ़ें पूरी खबर...
जलवायु संकट
- फोटो : अमर उजाला
जलवायु संकट: मौसमी घटनाओं से 1.74 करोड़ हेक्टेयर फसल तबाह...4,419 मौतें
दिल्ली स्थित थिंक टैंक सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरनमेंट (सीएसई) और डाउन टू अर्थ के विश्लेषण के मुताबिक इन 11 महीनों में चरम मौसम ने 4,419 लोगों की जान ली, करीब 1.74 करोड़ हेक्टेयर फसल क्षेत्र को नुकसान पहुंचाया, 1,81,459 से अधिक घर तबाह हुए और लगभग 77,189 पशुओं की मौत दर्ज की गई।
पढ़ें पूरी खबर...