US lawmakers want India to play increased role in Afghanistan
अमेरिकी सीनेटरों के एक द्विदलीय समूह ने अफगानिस्तान में भारत के साथ सहयोग बढ़ाए जाने की मांग की है। इसमें नई दिल्ली के अफगान सुरक्षा बलों की मदद करने की बात भी शामिल है जिससे पाकिस्तान परेशान हो सकता है।
सांसदों ने सीनेट में राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकार कानून (एनडीएए) 2018 में एक विधायी संशोधन का प्रस्ताव पेश कर उसका समर्थन करने की मांग की। भारत युद्धग्रस्त देश में विकास संबंधी सहायता देने करने वाले बड़े प्रदाताओं में से एक है। संशोधन से पाकिस्तान परेशान हो सकता क्योंकि वह पड़ोसी देश अफगानिस्तान में भारत के किसी भी तरह के दखल का विरोध करता है।
संशोधन में अफगान सुरक्षा बलों को साजो सामान, खतरे संबंधी आकलन, सामग्री और रखरखाव संबंधी सहायता देने में भारत की भूमिका बढ़ाने की मांग की गई है। सीनेटर डैन सुलिवान, गैरी पीटर्स, जॉन कॉर्निन और मार्क वार्नर ने बृहस्पतिवार को यह संशोधन पेश किया था। वे सीनेट इंडिया कॉकस के सह अध्यक्ष भी हैं।