फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवाधिकार कार्यकर्ता रुशन अब्बास ने चीन में उइगर मुस्लिमों की मदद के लिए आवाज उठाने की मांग की

Wed, 20 Jan 2021 12:53 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
चीन का मुसलमान भय के वातावरण में जी रहा है
विज्ञापन

अमेरिका की मानवाधिकार कार्यकर्ता रुशन अब्बास ने चीन में उइगरों के ऊपर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ पूरी दुनिया से आवाज उठाने की मांग की। उन्होंने कहा, कोरोना महामारी के दौर में उइगर मुस्लिमों के साथ क्रूरता बढ़ी है। इसलिए दुनिया भर की सरकारों को चीन के इस क्रूर रवैये के प्रति कुछ करने की जरूरत है।

विज्ञापन


रुशन अब्बास ने कहा, चीन का मौजूदा हाल हमें जर्मनी में नाजियों की याद दिलाता है, जब यहूदियों को बंदी बनाकर उनके साथ बर्बर बर्ताव किया जाता था। चीन अब यही उइगरों के साथ दोहरा रहा है। उन्होंने कहा, कुछ देश चीन के साथ व्यापार करते हैं ऐसे में ये लोग भी उइगरों के साथ हो रहे अत्याचारों में सहभागी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें