फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Navy: भारत में ऑपरेशनल क्षमताएं दिखाएंगे अमेरिका के एफ-18 लड़ाकू विमान, नौसेना बना रही है खरीद की योजना

Mon, 23 May 2022 09:01 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दोनों लड़ाकू विमान 20 मई को भारत पहुंचे थे। इनके उड़ान परीक्षण एक सप्ताह से अधिक समय तक चलने की संभावना है।
विज्ञापन
Boeing F/A-18E Super Hornet - फोटो : twitter.com/JacksonJMoon
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के दो बोइंग एफ/ए-18ई सुपर हॉर्नेट लड़ाकू विमान अपनी ऑपरेशनल क्षमताओं का प्रदर्शन करने के लिए गोवा में एक नौसेना केंद्र पर पहुंचे हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने सोमवार को बताया कि भारतीय नौसेना अपने स्वदेशी विमान वाहक (आईएसी) विक्रांत के लिए इन युद्धक जेट विमानों का एक बेड़ा खरीदने की योजना बना रही है। 

विज्ञापन


इन विमानों का प्रदर्शन इस सप्ताह गोवा में नौसेना के एयर स्टेशन आईएनएस हंसा पर तट आधारित टेस्ट फैसिलिटी (एसबीटीएफ) पर शुरू होगा। रिपोर्ट के अनुसार दोनों लड़ाकू विमान 20 मई को भारत पहुंचे थे। इनके उड़ान परीक्षण एक सप्ताह से अधिक समय तक चलने की संभावना है। इससे पहले जनवरी में भारतीय नौसेना की ओर से राफेल समुद्री लड़ाकू विमानों के फ्लाइट ट्रायल आयोजित किए गए थे।

आईएसी विक्रांत के लिए लड़ाकू विमान खरीदना चाहती है नौसेना
भारतीय नौसेना आईएसी विक्रांत के लिए लड़ाकू विमानों का एक बेड़ा खरीदने की योजना बना रही है जो इस साल अगस्त में कमीशन हो सकता है। चार साल से अधिक समय पहले नौसेना ने अपने इस विमान वाहक के लिए 57 युद्धक विमानों की खरीद करने की प्रक्रिया शुरू की थी। सौदे के लिए राफेल (फ्रांस), एफ-18 सुपर हॉर्नेट (अमेरिका), एमआईजी-29के (रूस) और ग्रिपेन (स्वीडन) दौड़ में थे।
विज्ञापन


वर्तमान में भारतीय नौसेना अपने विमान वाहक आईएनएस विक्रमादित्य के लिए रूसी मिग-29के लड़ाकू विमानों का संचालन कर रही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि डेक आधारित लड़ाकू जेट विमानों की खरीद करने के लिए नौसेना की ओर से जारी सूचना पाने के लिए अनुरोध में यह जानकारी मांगी गई थी कि कंपनियां भारत के साथ प्रौद्योगिकी हस्तांतरण (टीओटी) को किस स्तर पर साझा करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें