फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओके पर अमेरिका का कमेंट, मानवाधिकार की स्थिति पर जताई चिंता

Thu, 25 Aug 2016 12:54 AM IST
एजेंसी/वाशिंगट
विज्ञापन
पीओके
विज्ञापन
अमेरिका ने पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में मानवाधिकारों की स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए मतभेदों पर शांतिपूर्ण तरीके और एक वैध राजनीतिक प्रक्रिया के जरिए काम करने की अपील की है।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने कहा, ‘वहां (पीओके में) मानवाधिकारों की स्थिति को लेकर हम चिंतित हैं। हमने अपनी मानवाधिकारों की रिपोर्ट में इसका जिक्र कई साल तक किया है।’

 उन्होंने कहा कि हम हमेशा से पाकिस्तान में सभी पक्षों से अपील करते आए हैं कि वे अपने मतभेदों पर शांतिपूर्ण तरीके से और एक वैध राजनीतिक प्रक्रिया के तहत काम करें।’
विज्ञापन


टोनर ने कहा, ‘कश्मीर के बारे में हमारी नीति सर्वविदित है।’ इस माह की शुरुआत में गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में मानवाधिकारों के उल्लंघन और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किए गए थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें