फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Epstein Files: 'ओछी और घोर निंदनीय बातें', प्रधानमंत्री पर लगाए कांग्रेस के आरोपों पर विदेश मंत्रालय का जवाब

Sat, 31 Jan 2026 09:28 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

कांग्रेस का दावा है कि विवादित एपस्टीन फाइल्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का भी उल्लेख है। हालांकि, विदेश मंत्रालय ने ऐसे दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। जानिए पूरा मामला...
विज्ञापन
रणधीर जायसवाल, प्रवक्ता, विदेश मंत्रालय - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि विवादित एपस्टीन फाइल्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का भी उल्लेख है। कांग्रेस ने एपस्टीन फाइल्स के कथित अंश साझा कर प्रधानमंत्री मोदी के इस्राइल दौरे पर सवाल खड़े किए। कांग्रेस के इन दावों को विदेश मंत्रालय ने सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि ऐसी बातों को सिरे से खारिज किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


कांग्रेस के क्या हैं आरोप?
कांग्रेस के अनुसार, अमेरिकी यौन अपराधी एपस्टीन ने 9 जुलाई 2017 को एक ईमेल लिखा था। कांग्रेस का दावा है कि इसमें प्रधानमंत्री मोदी की इस्राइल यात्रा से जुड़ा जिक्र है। पार्टी का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी 4 से 6 जुलाई 2017 के बीच इस्राइल दौरे पर थे। इसके तीन दिन बाद एपस्टीन ने मेल में लिखा कि प्रधानमंत्री अमेरिकी राष्ट्रपति के फायदे के लिए इस्राइल गए थे। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री की ऐसे बदनाम व्यक्ति से नजदीकी होना समझदारी, पारदर्शिता और कूटनीतिक मर्यादा पर गंभीर सवाल खड़े करता है। 
 


ये भी पढ़ें: 'भारत जोड़ो यात्रा ने बदली देश की राजनीति', जयराम रमेश ने राहुल की पदयात्रा को बताया ऐतिहासिक
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
विदेश मंत्रालय ने शनिवार को जारी बयान में कांग्रेस के दावों को खारिज कर और इन बातों को एक दोषी अपराधी की घटिया सोच बताया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमने तथाकथित एपस्टीन फाइल्स से जुड़े एक ईमेल की रिपोर्ट देखी है, जिसमें प्रधानमंत्री और उनकी इस्राइल यात्रा का जिक्र है। जुलाई 2017 में प्रधानमंत्री की आधिकारिक इस्राइल यात्रा के तथ्य के इतर ईमेल में किए गए बाकी सभी इशारे एक दोषी अपराधी की ओछी और निरर्थक बातों से ज्यादा कुछ नहीं हैं। ऐसी घोर निंदनीय बातों को सिरे से खारिज कर दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


भाजपा ने कांग्रेस पर तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया
इस मामले पर भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार किया है और आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी एक सामान्य ईमेल के अंश को तोड़-मरोड़कर पीएम मोदी के खिलाफ भ्रम फैला रही है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने ईमेल के कंटेंट में कांटछांट कर प्रधानमंत्री की छवि को नुकसान पहुंचाने की साजिश की और दुनिया के सामने देश की छवि को नुकसान पहुंचाया। पात्रा ने कहा कि इस धोखाधड़ी के परिणाम कांग्रेस को भुगतने पड़ेंगे। भाजपा नेता अमित मालवीय ने भी कांग्रेस पर तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया।  

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें