फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी काम पूरा करने वाले लीडर': अमेरिकी दूतावास ने दोहराया ट्रंप का बयान, प्रधानमंत्री की तारीफ में कही ये बात

Fri, 27 Mar 2026 12:23 PM IST
नवीन पारमुवाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में अमेरिकी दूतावास ने राष्ट्रपति ट्रंप के उस बयान को दोहराया है, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ की थी। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच आए इस बयान से पहले दोनों नेताओं की फोन पर बात भी हुई थी।

विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, पीएम मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

West Aisa Crisis: पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच भारत में अमेरिकी दूतावास ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान को फिर से साझा किया है जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की थी। दूतावास ने पीएम मोदी को एक ऐसा नेता बताया है जो काम पूरा करने में विश्वास रखते हैं। 
विज्ञापन


अमेरिकी दूतावास ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर राष्ट्रपति ट्रंप के बयान का जिक्र किया। इस पोस्ट में ट्रंप ने कहा था कि भारत के साथ अमेरिका के संबंध आने वाले समय में और भी मजबूत होंगे। ट्रंप ने पीएम मोदी की सराहना करते हुए कहा कि वे और मोदी दोनों ही ऐसे लोग हैं जो काम को अधूरा नहीं छोड़ते और उसे अंजाम तक पहुंचाते हैं। 

दोनों नेताओं के बीच फोन पर हुई थी बात
यह पोस्ट दोनों वैश्विक नेताओं के बीच फोन पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा के बाद आया है। मंगलवार को हुई इस बातचीत के दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान और पश्चिम एशिया के ताजा हालातों पर विस्तार से चर्चा की। दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि इलाके में शांति और स्थिरता बहाल करना पूरी दुनिया के हित में है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत हमेशा से ही युद्ध को टालने और शांति का समर्थन करता रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: US-Iran Tension: 'ईरान सुप्रीम लीडर बनाना चाहता था, मैंने ठुकराया'; जंग के बीच ट्रंप ने किया चौंकाने वाला दावा

होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा पर चिंता
बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने होर्मुज जलडमरूमध्य यानी होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि वैश्विक व्यापार को सुचारू रूप से चलाने के लिए इस समुद्री रास्ते का सुरक्षित और खुला रहना बेहद जरूरी है। पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था इस रास्ते पर निर्भर करती है। दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि वे इलाके की सुरक्षा और समुद्री रास्तों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक-दूसरे के संपर्क में बने रहेंगे।
विज्ञापन


क्यों बढ़ा है पश्चिम एशिया में तनाव
यह बातचीत उस समय हुई है जब पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। हाल ही में ईरान पर हुए हमलों के बाद स्थिति काफी संवेदनशील हो गई है। इस लड़ाई का असर ग्लोबल मार्केट और ऊर्जा की कीमतों पर भी पड़ रहा है। ऐसे में भारत और अमेरिका जैसी बड़ी ताकतों का साथ आना वैश्विक स्थिरता के लिए अहम माना जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों से दोनों देशों के बीच व्यापार, रक्षा और रणनीतिक साझेदारी जैसे कई अहम क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें: US: अमेरिकी मुद्रा पर होंगे ट्रंप के हस्ताक्षर, पद पर रहते हुए ये उपलब्धि हासिल करने वाले पहले राष्ट्रपति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें