फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘युद्ध अभ्यास-20’ के लिए भारत पहुंचा अमेरिकी सेना का दल

Sun, 07 Feb 2021 04:16 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
India-US joint military exercise - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

अमेरिकी सेना के एक दल ने शनिवार को राजस्थान के सूरतगढ़ स्थित भारतीय वायुसेना कार्यालय में अपनी आमद दर्ज कराई। यह दल भारत और अमेरिकी सेना के 16वें संयुक्त सैन्य अभ्यास में शिरकत करने पहुंचा है। ‘युद्ध अभ्यास-20’ के नाम से यह संयुक्त कवायद सोमवार से शुरू होकर 21 फरवरी तक चलेगी। इस संयुक्त अभ्यास का आयोजन दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग के तहत किया जाता है।

विज्ञापन


भारतीय सेना की दक्षिण पश्चिम कमांड ने एक ट्वीट में अमेरिकी सैन्य दल के आगमन की जानकारी दी। साथ ही बताया कि कोविड-19 प्रोटोकॉल को पूरा करने के बाद अमेरिकी सैन्य दल को महाजन फील्ड फायरिंग रेंज स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नॉड में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

भारत में स्थित अमेरिकी दूतावास की तरफ से कहा गया कि इस अभ्यास में 250 अमेरिकी सेना और 250 भारतीय सेना के जवान शिरकत कर रहे हैं। यह वार्षिक अभ्यास प्रशिक्षण व सांस्कृतिक आदान-प्रदान के जरिये संयुक्त अंतर संचालन क्षमताओं को बढ़ाता है, जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझा रक्षा उद्देश्यों के जरिये स्थायी भागीदारी को बढ़ावा देने का काम करते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें