हेली ने यहां आकर भारत और अमेरिका के रिश्तों को मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि उनकी इस यात्रा का मकसद दोनों देशों की दोस्ती को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि मैं भारत के लिए प्यार, भारत और अमेरिका की दोस्ती में हमारे विश्वास तथा इस रिश्ते को और मजबूत करने के लिए आई हूं।