फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvIRE: पहले टी-20 में बने 8 बड़े कीर्तिमान, धोनी-रैना के नाम दर्ज हुई बेहद खास उपलब्धि

Thu, 28 Jun 2018 07:00 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
चहल
टीम इंडिया ने बुधवार को रोहित शर्मा (97) और शिखर धवन की बेहतरीन पारी और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी की बदौलत आयरलैंड को हरा दिया। डबलिन में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया ने आयरलैंड को 76 रन से मात दी। इसके साथ ही टीम इंडिया दो मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने आयरलैंड के सामने 209 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में आयरलैंड की 132 रन ही बना सकी। आइये जानते हैं आज के इस मैच में बने बड़े रिकॉर्ड्स के बारे मेंः
        
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
ROHIT DHAWAN
इस मुकाबले में टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन ने बीच पहले विकेट के लिए 160 रनों की साझेदारी हुई, जो टी -20 क्रिकेट में किसी विकेट के लिए भारत की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। भारत की पहली सबसे बड़ी 165 रन की साझेदारी केएल राहुल और रोहित शर्मा के बीच साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ हुई थी। वहीं, तीसरी बड़ी साझेदारी (158 रन) न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2017 में दिल्ली में हुई थी। वहीं, विश्व क्रिकेट में यह उपलबद्धि केन विलियमसन और मार्टिन गप्टिल के नाम था, जिन्होंने 171 रन की साझेदारी की थी।
विज्ञापन

3 of 9
रोहित शर्मा
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज हिटमैन रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए 10 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले 13वें बल्लेबाज बन गए।

4 of 9
शिखर धवन
रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी पहली ऐसी जोड़ी बनी जो टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 से ज्यादा रन की साझेदारी की हो।
 
विज्ञापन

5 of 9
धोनी-रैना
एमएस धोनी और सुरेश रैना टीम इंडिया के पहले टी-20 के साथ-साथ 100वें टी-20 में भी शामिल होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। दोनों ने यह उपलबद्धि बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 में खेलकर हासिल की। इससे पहले इन दोनों बल्लेबाजों ने साल 2006 में एक साथ खेले थे। 

 
विज्ञापन

6 of 9
टीम इंडिया
टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 से ज्यादा रन बनाने के मामले में टीम इंडिया तीसरे नंबर की बन चुकी है। टीम इंडिया ने 10 बार 200 से प्लस स्कोर टी-20 में किया है। इस मामले में पहले नंबर पर दक्षिण अफ्रीका (11), दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया (10) और चौथे नंबर पर श्रीलंका (7) है।
विज्ञापन

7 of 9
धवन
टी-20 इंटरनेशनल में 6 हजार से ज्यादा रन बनाने के मामले में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन छठे नंबर पर आ गए हैं। पहले नंबर पर सुरेश रैना, जबकि दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर क्रमशः विराट कोहली, रोहित शर्मा, गौतम गंभीर और एमएस धोनी का नाम है।

8 of 9
ROHIT DHAWAN
ओपनर के तौर पर टी-20 इंटरनेशन क्रिकेट में 1000 से ज्यादा रन की साझेदारी करने के मामले में टीम इंडिया के ओपनर शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और शेन वॉटसन की जोड़ी मौजूद हैं।
विज्ञापन

9 of 9
टीम इंडिया
भारत का ये 100वां टी-20 इंटरनेशनल मैच था। ऐसा करने वाला भारत सातवां देश बना। सबसे ज्यादा इंटरनेशनल टी-20 मैच पाकिस्तान (128) ने खेले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें