जम्मू कश्मीर के ऊड़ी सेक्टर में आतंकी हमले में शहीद जवान की बेटियों ने बहादुरी की मिसाल पेश की है। पिता की मौत की खबर के बावजूद वे परीक्षा देने गईं और बकायदा प्रश्नों के उत्तर भी लिखी।
बताते चलें कि बिहार के गया के रहने वाले सुनील कुमार विद्यार्थी जम्मू-कश्मीर के उड़ी सेक्टर में तैनात थे। उन्होंने 1998 में आर्मी ज्वॉइन की थी। रविवार को हुए आतंकी हमले में वह शहीद हो गए। इसकी खबर मिलते ही घर में मातम पसर गया। शहीद की मां-पत्नी और घर के दूसरे सदस्यों में चीख-पूकार मच गया।
इन सब के बीच शहीद की बेटियों आरती, अंशु और अंशिका ने हौसले की मिसाल पेश की। पिता की मौत में गमगीन होने के बावजूद वे परीक्षा देने गई। इन बीच बच्चियों को देख वहां के प्रिंसिपल भी हैरान थे। वह तीनों के पास गए और उन्हें सांत्वना दी।