फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर टेस्ट से पहले एक और बड़ा खिलाड़ी चोटिल, टीम हुई परेशान

Tue, 20 Sep 2016 11:30 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर में टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले एक और खिलाड़ी चोटिल हो गया है। इस तरह से खिलाड़ियों के चोटिल होने की संख्या बढ़ती जा रही है। यह टेस्ट मैच 22 से शुरू होगा।
विज्ञापन


खास बात यह है कि मेहमान टीम की ओर से ही खिलाड़ी चोटिल हो रहे हैं। चोट के कारण मैदान से दूर होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में नया नाम जुड़ा है जेम्स नीशाम का। 

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर जेम्स नीशाम कानपुर के ग्रीनपार्क में भारत के खिलाफ होने वाले 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट में नहीं खेले सकेंगे। नीशाम को गत गुरुवार को अभ्यास के दौरान चोट लग गई थी। उनसे पहले टिम साउदी चोटिल होने के कारण टेस्ट सीरीज से हट गए थे। 
विज्ञापन


उनसे पहले वनडे सीरीज के लिए तेज गेंदबाज मिचेल मैक्कलेंघन को किवी टीम से इसलिए हटने को मजबूर होना पड़ा क्योंकि कूल्हे की चोट ठीक नहीं हो सकी थी। साथ ही एडम मिलने भी दौरे से हटने को मजबूर हुए क्योंकि उनके कुहनी की चोट ठीक नहीं हो सकी थी।

न्यूजीलैंड टीम के कोच माइक हैसन ने कहा, "नीशाम की चोट गंभीर नहीं है लेकिन वह पहले टेस्ट में नहीं खेल सकेंगे।" उन्होंने कहा, "नीशाम के नेट्स में भिड़ने से चोट लग गई थी, लेकिन वह पिछले कुछ दिनों से बेहतर महसूस नहीं कर रहे हैं।"
विज्ञापन

करीब एक साल बाद टेस्ट मैच खेलने वाले थे नीशाम

जेम्स नीशाम - फोटो : Getty
जेम्स नीशाम ने मुंबई के खिलाफ अभ्यास मैच में बल्लेबाजी नहीं की थी और मात्र पांच ओवर ही फेंके थे। टीम के तेज गेंदबाज टिम साउदी टखने की चोट के कारण तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले ही बाहर हो चुके हैं। हालांकि नीशाम 30 सितंबर से कोलकाता में शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट से अपनी टीम में वापसी करेंगे। 

नीशाम के लिए भी यह चोट काफी दुखदायी है क्योंकि इस मैच के जरिए करीब 10 महीने बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले थे। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच पिछले साल नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिसबेन में खेला था। और तब से लेकर वापसी का इंतजार कर रहे हैं। कप्तान केन विलियम्सन ने उनकी योग्यता देखते हुए अपनी टीम में शामिल कराया था। 

भारत के दौरे पर आए दो खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद न्यूजीलैंड की टीम के पास 14 खिलाड़ियों में से ही 11 खिलाड़ी चुनने का विकल्प होगा। टिम साउदी पहले ही चोटिल होकर सीरीज से ही बाहर हो चुके हैं और उनकी जगह मैट हेनरी को रखा गया है। किवी टीम के पास हेनरी के अलावा ट्रेंट बोल्ट और नेल वैगनर ही अन्य तेज गेंदबाज हैं।

खबर आ रही है कि कानपुर की पिच फिरकी गेंदबाजों के अनुकूल होगी, ऐसे में मेहमान टीम पहले टेस्ट मैच के अपने अंतिम एकादश में 2 से ज्यादा तेज गेंदबाज रखता है तो आश्चर्यजनक होगा। उनकी टीम में ईश सोढ़ी और मिचेल स्टैनर 2 फिरकी गेंदबाज हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें