फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंक के सफाये को तुरंत सामूहिक कार्रवाई की जरूरत : राष्ट्रपति

Fri, 10 Mar 2017 04:25 AM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आतंकवाद का सफाया करने के लिए तुरंत सामूहिक कार्रवाई पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खतरे से कोई भी देश अछूता नहीं है। प्रणब मुखर्जी ने यह विचार जॉर्डन के शाही अदालत के प्रमुख फैज अल-तरावनेह के साथ बातचीत में व्यक्त किया। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के जॉर्डन के साथ मजबूत रिश्ते हैं। उन्होंने कहा कि किंग अब्दुल्ला के नेतृत्व में क्षेत्रीय मुद्दों, खासकर फलस्तीन-इस्राइल विवाद को सुलझाने और दुनिया से आतंकवाद को समाप्त करने की दिशा में जॉर्डन की सक्रिय भूमिका की भारत सराहना करता है। मुखर्जी ने कहा कि आतंकवाद से कोई देश सुरक्षित नहीं है, इसलिए इसके खिलाफ तुरंत सामूहिक कार्रवाई की जरूरत है। 

मुखर्जी ने कहा कि जॉर्डन के युद्धग्रस्त पड़ोसी देश के शरणार्थियों की असाधारण मानवीय सहायता की भारत तारीफ करता है। क्योंकि उसके सीमित संसाधनों के बावजूद उसने यह काम किया है। मुखर्जी ने कहा कि भारत-जॉर्डन द्विपक्षीय व्यापार, जो 2015-16 में 1.35 बिलियन डॉलर था, के नई ऊंचाई पर पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें