फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ लोकसेवा आयोग की वेबसाइट हैक कर होमपेज पर लगाया डोरेमॉन का फोटो, घंटों बाद हुई सुचारू

Tue, 11 Sep 2018 06:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर सुरक्षा के भारी भरकम सरकारी दावों के बीच देश की प्रमुख केंद्रीय भर्ती एजेंसी संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की वेबसाइट को हैक कर लिया गया। सोमवार देर रात वेबसाइट हैक करने के साथ हैकर ने यूपीएससी होमपेज पर प्रसिद्ध कार्टून डोरेमॉन की फोटो पोस्ट कर दिया। कई घंटों बाद वेबसाइट सुचारू हुई, हालांकि इस दौरान आईटी मंत्रालय द्वारा इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। 

विज्ञापन


यूपीएससी वेबसाइट हैक होने का मामला तब सामने आया, जब कुछ ट्विटर उपयोगकर्ताओं ने वेबसाइट के होमपेज का स्क्रीनशॉट साझा करना शुरू किया। वेबसाइट पर डोरेमॉन के फोटो के अलावा लिखा थाडोरेमॉन पिक अप द कॉल और निचले हिस्से में आई.एम.स्टीवपीड। इसके अलावा बैकग्राउंड में इस कार्टून का टाइटल ट्रैक भी था जो होमपेज खुलते ही बज रहा था। याद रहे कि यूपीएससी अखिल भारतीय सेवाओं और केंद्रीय सेवाओं के समूह अ, ब के लिए नियुक्तियों तथा परीक्षाओं के लिए जिम्मेदार है। जबकि कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग देश में केंद्रीय कर्मियों कीएजेंसी है। 

यूपीएससी अपनी वेबसाइट का कंटेट खुद अपलोड करती है जबकि सुरक्षा समेत अन्य पर राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र (एनआईसी) काम करता है। वेबसाइट से सुचारु होने तक आईटी मंत्रालय और एनआईसी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त की गई। खास बात ये है कि यह हैकिंग तब हुई है जिस दिन यूपीएससी की वेबसाइट पर नियुक्ति से संबंधित प्रक्रिया शुरू हुई थी। 
विज्ञापन


ट्विटर पर कई लोगों ने इस हैकिंग की जानकारी दी और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी व्यक्त की। यह पहला मौका नहीं था जबकि कोई सरकारी वेबसाइट हैक हुई हो। इसके पहले सुप्रीम कोर्ट और रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट हैक हो चुकी है। गौरतलब है कि हाल ही में एनआईसी की प्रबंध निदेशक नीता वर्मा ने कहा था कि देश में साइबर सुरक्षा से जुड़े संसाधनों की कोई कमी नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि साइबर सुरक्षा सतत् चलने वाला प्रयास है कोई मंजिल नहीं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें