फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India News: सिविल सेवा परीक्षा : आवेदन वापस नहीं ले सकेंगे उम्मीदवार, पढ़ें देश की अहम खबरें

Wed, 15 Feb 2023 06:37 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूपीएससी ने 2018 में आवेदन वापस लेने की सुविधा दी थी। दरअसल, यह सुविधा इसलिए दी गई थी कि प्रारंभिक परीक्षा के 10 लाख से अधिक उम्मीदवारों में से करीब 50 फीसदी ने ही परीक्षा दी थी। इस साल सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को होगी। 
 
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कहा है कि सिविल सेवा परीक्षा के उम्मीदवार एक बार आवेदन जमा करने के बाद उसे वापस नहीं ले सकेंगे। यूपीएससी ने 2018 में आवेदन वापस लेने की सुविधा दी थी। दरअसल, यह सुविधा इसलिए दी गई थी कि प्रारंभिक परीक्षा के 10 लाख से अधिक उम्मीदवारों में से करीब 50 फीसदी ने ही परीक्षा दी थी। इस साल सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को होगी। 
विज्ञापन


वायु सेना के विमान से द. अफ्रीका से 18 को भारत आएंगे 12 चीते
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते 18 फरवरी को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क पहुंचेंगे। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के एक अधिकारी ने इसकी संभावना जताई है। हालांकि, उन्होंने बताया कि द. अफ्रीका से चीताें के रवाना होने का समय अभी तय नहीं हुआ है। इस बार चीते चार्टर्ड विमान से नहीं, बल्कि भारतीय वायुसेना के विमान से आएंगे। पहला विमान ग्वालियर एयरपोर्ट पर उतरेगा और वहां से चीताें को हेलिकॉप्टर से कूनो नेशनल पार्क भेजा जाएगा। इसको लेकर भारत ने पिछले महीने द. अफ्रीका सरकार के साथ एक मसौदे पर हस्ताक्षर किए हैं। 

पीएम की विदेश यात्राओं में मिलीं 229 धरोहर, 2014 तक आईं थीं सिर्फ 13
 केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने मंगलवार को कहा, आजादी के बाद से 2014 तक भारत से तस्करी कर विदेश ले जाई गई बहुमूल्य प्राचीन वस्तुओं में से केवल 13 को वापस लाया गया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विभिन्न देशों की यात्राओं के दौरान देश में 229 धरोहरों को वापस लाया गया। रेड्डी ने कहा, 56 शहरों में होने वाली विभिन्न जी-20 बैठकों में भाग लेने के लिए इस साल 1.50 लाख विदेशी प्रतिनिधियों के भारत आने की उम्मीद है।  भारत इस वर्ष जी-20 की मेजबानी कर रहा है। विभिन्न बैठकों में भाग लेने के लिए 29 देशों के प्रतिनिधि भारत आ रहे हैं। 
विज्ञापन


एक विचारधारा या एक व्यक्ति से नहीं बनता बिगड़ता देश : भागवत
नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को कहा कि दुनिया के अच्छे देशों में कई विचारधाराएं होती हैं। एक विचारधारा या एक व्यक्ति किसी देश को बना या बिगाड़ नहीं सकता है। वह यहां राजरत्न पुरस्कार समिति की ओर से आयोजित पुरस्कार समारोह में बोल रहे थे। भागवत ने कहा, दुनिया के अच्छे देशों में तमाम प्रकार के विचार होते हैं। सभी प्रकार की प्रणालियां होती हैं और वे सभी को एकसाथ लेकर आगे बढ़ते हैं। नागपुर के पूर्व शाही भोंसले परिवार के बारे में उन्होंने कहा, यह परिवार संघ के संस्थापक केबी हेडगेवार के समय से आरएसएस से जुड़ा हुआ था। जिस प्रकार छत्रपति शिवाजी महाराज ने स्वराज्य की स्थापना कर दक्षिण भारत को अत्याचारों से मुक्त किया, उसी तरह नागपुर के भोंसले परिवार के शासन में पूर्व और उत्तर भारत को अत्याचारों से मुक्त कराया गया। 
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें