फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC का परिणाम घोषित, कर्नाटक की नंदिनी बनी टॉपर

Thu, 01 Jun 2017 07:01 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
नंदिनी आईएएस टॉपर
विज्ञापन
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने वर्ष 2016 की परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। कर्नाटक के कोलार की नंदिनी केआर ने यूपीएससी टॉप किया है। अनमोल शेर सिंह बेदी को दूसरा और गोपालकृष्णन रोनांकी को तीसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन


इस परीक्षा में 1099 अभ्यर्थी सफल रहे। इनमें 846 पुरुष और 253 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। इनकी नियुक्ति आईएएस, आईएफएस, आईपीएस और अन्य केंद्रीय सेवाओं के लिए होगी। शीर्ष 25 में रहने वालों में 18 पुरुष और 7 महिलाएं हैं। 

टॉप करने वाली नंदिनी का चयन वर्ष 2014 में आईआरएस के लिए हुआ था। वह इस समय फरीदाबाद स्थित राष्ट्रीय सीमा शुल्क एवं नशीले पदार्थ अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन


ओवरआल दूसरे स्थान पर रहने वाले अनमोल शेर सिंह बेदी ने पुरुष वर्ग में टॉप किया है। अनमोल ने बिट्स पिलानी से कंप्यूटर साइंस में बीई किया है।
वार्षिक परीक्षा में क्वालिफाई करने वाले कुल 1099 छात्रों में से पांच सौ अभ्यर्थी सामान्य वर्ग से हैं। जबकि 347 ओबीसी वर्ग, 163 एससी और 89 एसटी वर्ग से हैं। परिणाम के आधार पर 180 का चयन आईएएस, 150 का आईपीएस और 45 का आईएफएस के लिए हुआ है।

इसके अलावा केंद्रीय सेवाओं में ग्रुप-ए के लिए 603 और ग्रुप-बी के लिए 231 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। 220 को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। वर्ष 2016 की मैन परीक्षा दिसंबर में आयोजित की गई थी। वहीं साक्षात्कार मार्च से मई के बीच आयोजित किए गए थे। 

हमेशा से आईएएस बनना चाहती थी: नंदिनी
अपनी सफलता से उत्साहित नंदिनी ने कहा, ‘यह एक सपने के सच होने जैसा है। वह हमेशा से ही आईएएस अधिकारी बनना चाहती थीं।’ ओबीसी वर्ग की नंदिनी ने वैकल्पिक विषय के तौर पर कन्नड़ साहित्य का पेपर दिया था। उन्होंने बंगलूरू स्थित एमएस रमैया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से सिविल इंजीनियरिंग में बीई की डिग्री हासिल की है। उनका यह चौथा प्रयास था।   

यहां देखें पूरी लिस्ट
विज्ञापन

यूपीएससी परीक्षा के टॉप दस छात्र

यूपीएससी के दस टॉपर - नंदिनी के आर अनमोल शेर सिंह बेदी गोपालकृष्ण रोनांकी सौम्या पांडेय अभिलाष मिश्रा कोठामासू दिनेश कुमार आनंद वर्धन श्वेता चौहान सुमन सौरव मोहंती बिलाल मोहिउद्दीन भट खास बातें- 1099 कुल छात्र रहे सफल

44 दिव्यांग भी हुए चयनित
यूपीएससी की वर्ष 2016 की परीक्षा में 44 दिव्यांग भी सफल हुए हैं। इनमें से 22 शारीरिक रूप से अक्षम, सात दृष्टि बाधित और 15 श्रव्य बाधित हैं।

यूपीएससी परीक्षा 2016 -
11,35,943 ने आवेदन किया
4,59,659 प्रारंभिक परीक्षा में बैठे
15,452 मुख्य परीक्षा के लिए चयनित
2,961 साक्षात्कार के लिए चुने गए

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें