सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उस याचिका पर विचार करने का निर्णय लिया है, जिसमें यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा, 2021 के लिए अतिरिक्त अवसर प्रयास देने की मांग की गई है। याचिका 24 छात्रों ने दायर की है। जस्टिस एएम खानविलकर की अध्यक्षता वाली पीठ ने याचिकर्ताओं से याचिका की प्रति यूपीएससी और कार्मिक विभाग को देने के लिए कहा है। हालांकि, कोर्ट ने अभी इस मामले में नोटिस जारी नहीं किया है।