संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने एक महिला उम्मीदवार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे तीन साल के लिए सभी परीक्षाओं से बैन कर दिया है। हाल ही में एक भर्ती परीक्षा के दौरान उसके पास आपत्तिजनक सामग्री मिली, जिससे वह नियम 12(1)(एच) के तहत दोषी पाई गई। आयोग ने उसकी इस साल की उम्मीदवारी भी रद्द कर दी है।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने एक महिला उम्मीदवार को सरकारी नौकरी की भर्ती परीक्षा में नकल करने के आरोप में सख्त कार्रवाई की है। इसके तहत आयोग ने महिला उम्मीदवार को तीन साल के लिए सभी परीक्षाओं से प्रतिबंधित कर दिया है। साथ ही, इस साल की उसकी उम्मीदवारी भी रद्द कर दी गई है। मामले में यूपीएससी के अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में एक भर्ती परीक्षा के दौरान उक्त उम्मीदवार के पास से आपत्तिजनक सामग्री मिली थी। आयोग के अनुसार, यह उम्मीदवार परीक्षा के नियम 12(1)(एच) के तहत दोषी पाई गई, जिसमें परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का प्रयोग करने की बात कही गई है।
यूपीएससी ने उम्मीदवारों को दी सख्त चेतावनी
पूजा खेड़कर के खिलाफ भी की गई थी कार्रवाई
बता दें कि इससे पहले, पिछले साल यूपीएससी ने पूर्व आईएएस प्रशिक्षु पूजा खेड़कर के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए थे। उन पर फर्जी पहचान के जरिए ओबीसी और दिव्यांग कोटे का गलत लाभ उठाकर सिविल सेवा परीक्षा में बैठने और चयन पाने का आरोप है। आयोग ने उनके खिलाफ आपराधिक मामला भी दर्ज कराया था।
यूपीएससी ने कहा कि यही कारण है कि पिछले 100 वर्षों से आयोग को निष्पक्षता और योग्यता आधारित प्रणाली का प्रतीक माना जाता है, जिसमें किसी भी पृष्ठभूमि से आने वाला उम्मीदवार सिर्फ अपनी मेहनत और योग्यता के दम पर चयन पा सकता है।